NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें

    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 11, 2022, 08:25 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें
    बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें

    दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने कई बड़े कलाकारों को तराशा है। उनका जन्म 11 नवंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। आज (11 नवंबर) वह 67 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर फैंस भी उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। आइए बोनी से जुड़ी रोचक बातों से आपको रूबरू करवाते हैं।

    अचल कपूर है बोनी का असली नाम

    बोनी के पिता का नाम सुरिंदर कपूर है, जो बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर थे। उनकी मां का नाम निर्मल कपूर है। बोनी के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर ने भी बॉलीवुड की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमाया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि बोनी का असली नाम अचल कपूर है। लेडी ऑफ पेपटिल हाई स्कूल मुंबई से बोनी की स्कूली शिक्षा हुई थी। इसके बाद मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

    भाइयों का करियर संवारने के लिए बोनी ने झोंक दिया था सबकुछ

    कहा जाता है कि बोनी ने अपने भाइयों का करियर संवारने के लिए काफी मेहनत की थी। हाल में उनकी बेटी जाह्ववी कपूर ने कहा था कि यदि बोनी पर भाइयों के करियर का दवाब नहीं होता, तो वे भी एक अभिनेता होते। 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'पुकार', 'वो सात दिन', 'लोफर' जैसी चर्चित फिल्मों में अनिल ने अभिनय किया है। वहीं, 'सिर्फ तुम' और 'प्रेम' जैसी फिल्मों ने संजय को शोहरत दिलाई थी।

    खुद से आठ साल छोटी श्रीदेवी से बोनी ने रचाई थी शादी

    बोनी ने खुद से आठ साल छोटी श्रीदेवी से शादी रचाई थी। जाह्ववी और खुशी कपूर इन दोनों की बेटियां ही हैं। बोनी ने 1996 में अभिनेत्री श्रीदेवी के संग सात फेरे लिए थे। उन्होंने बताया था कि शादी से काफी पहले ही उनका दिल श्रीवेदी पर आ गया था। श्रीदेवी के साथ ब्याह रचाने के लिए उन्होंने 1996 में पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दे दिया था। दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।

    इस फिल्म से हीरो के रूप में बॉलीवुड डेब्यू करेंगे बोनी

    बोनी लव रंजन की अगली फिल्म से हीरो के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाडिया इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इसमें बोनी और डिंपल रणबीर के माता-पिता की भूमिका निभाएंगे। लव पहली बार इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को भी किसी फिल्म में पहली बार साथ देखा जाएगा।

    बोनी कपूर की यादगार फिल्मों पर नजर

    बोनी ने अपने करियर में 'हम पांच', 'वो सात दिन', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'हमारा दिल आपके पास है', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'बेवफा', 'नो एंट्री', 'वांटेड' और 'तेवर' जैसी प्रसिद्ध फिल्में बनाई हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    बोनी कपूर

    ताज़ा खबरें

    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: पहला टेस्ट हुआ ड्रॉ, मैच में बने ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का लगता आरोप है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात राखी सावंत
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक, जानिए कब देखें मनोज बाजपेयी

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: जगजीत सिंह के गाने को नापसंद करती थीं चित्रा, ये थी पहली प्रतिक्रिया संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष: जयदीप अहलावत ने इन पांच किरदारों से बनाई अपनी अलग पहचान जयदीप अहलावत
    नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा नोरा फतेही
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही बेच चुकी हैं लॉटरी के टिकट, जानें उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें नोरा फतेही

    बोनी कपूर

    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम अनिल कपूर
    बॉलीवुड के वो स्टार किड्स, जो चला रहे अपना बिजनेस आर्यन खान
    क्रिसमस पर आएगा 'मैदान' का ट्रेलर, बोनी कपूर ने बताई फिल्म की रिलीज डेट अजय देवगन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023