Page Loader
रिया चक्रवर्ती ने छोटे पर्दे से की थी शुरुआत, जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी सफर 
रिया चक्रवर्ती की फिल्मी सफर कैसा रहा? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rhea_chakraborty)

रिया चक्रवर्ती ने छोटे पर्दे से की थी शुरुआत, जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी सफर 

Jul 01, 2025
11:08 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को 33 साल की हो गई हैं। उनका जन्म साल 1992 में बेंगलुरु में एक बंगाली परिवार में हुआ था। रिया ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह दर्शकों को ध्यान खींचने में असफल रहीं। आइए रिया के जन्मदिन के मौके पर उनके अब तक के सफर पर नजर डालते हैं।

शुरुआत

पहली बार 'TVS स्कूटी टीन दीवा' में नजर आईं रिया

रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में छोटे पर्दे के MTV रियलिटी शो 'TVS स्कूटी टीन दीवा' से की थी। वह इस शो की रनर-अप रहीं। इस शो के बाद वह VJ के तौर पर काम करने लगीं और उन्होंने MTV के कई शो होस्ट किए हैं। इसके बाद उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ 'ओए हीरिये' म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला। रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से की थी।

बॉलीवुड

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रिया

रिया ने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में वह साकिब सलीम के साथ नजर आई थीं। इसके बाद रिया ने 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर', 'जलेबी' और 'चेहरे' जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया बुरी तरह ट्रोल हुईं। उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और ड्रग्स देने का आरोप लगा था।