NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म
    मनोरंजन

    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म

    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 12, 2022, 05:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म
    माता-पिता बने बिपाशा बसु और करण ग्रोवर

    रणबीर-आलिया के बाद बॉलीवुड के एक और चर्चित कपल के घर किलकारी गूंजी है। बिपाशा बसु ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही बिपाशा और करण ग्रोवर के चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बिपाशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहीं और अपने इस सफर के खूबसूरत पल प्रशंसकों के साथ साझा करती रहीं। उनका बेबी शावर भी चर्चा में रहा था।

    इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

    बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे से पोस्ट के साथ बताया कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा ने एक पोस्टर के साथ बेटी का नाम साझा किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। इस पोस्टर पर उन्होंने लिखा 'हमारे प्रेम का हासिल और मां का आशीर्वाद आखिरकार यहां है, और वह दिव्य है।' बिपाशा के इस पोस्ट पर लोकप्रिय हस्तियों समेत उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

    बिपाशा का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by bipashabasu on November 12, 2022 at 4:31 pm IST

    अगस्त में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर

    बिपाशा लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वहीं, करण भी लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी रचाई थी। दोनों 2015 की हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस साल अगस्त में उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उनकी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

    बिपाशा ने बड़े पर्दे से तो करण ने टीवी से बनाई अपनी पहचान

    बिपाशा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2000 के दशक में बिपाशा फिल्म जगत में काफी सक्रिय थीं। 'अजनबी', 'राज', 'नो एंट्री', 'धूम 2' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। बिपाशा बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किए हैं। वहीं, करण ग्रोवर टीवी का चर्चित चेहरा है। वह 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'कुबूल है' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

    हाल ही में आलिया भट्ट ने दिया है बेटी को जन्म

    हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बने हैं। 6 नवंबर को आलिया ने भी एक बच्ची को जन्म दिया था। कुछ दिन अस्पताल में बिताने के बाद यह कपल अब अपने बेटी के साथ अपने घर आ गया है। बिपाशा और आलिया दोनों की प्रेग्नेंसी की खबर कई दिन से सुर्खियों में थी। अब कुछ ही दिन के अंतराल पर दोनों के घर किलकारी गूंजने से बॉलीवुड प्रशंसक भी काफी खुश हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    बिपाशा बसु
    करण सिंह ग्रोवर

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ

    बिपाशा बसु

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप

    करण सिंह ग्रोवर

    बिपाशा बसु और करण ग्रोवर बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023