NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस OTT' फेम जीशान खान और रेहाना पंडित ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि
    'बिग बॉस OTT' फेम जीशान खान और रेहाना पंडित ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि
    मनोरंजन

    'बिग बॉस OTT' फेम जीशान खान और रेहाना पंडित ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    October 09, 2021 | 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    'बिग बॉस OTT' फेम जीशान खान और रेहाना पंडित ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि
    जीशान खान और रेहाना पंडित

    जीशान खान लोकप्रिय टीवी अभिनेता हैं। हाल में उन्होंने 'बिग बॉस OTT' को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 'कुमकुम भाग्य' में उनकी को-स्टार रहीं रेहाना पंडित के साथ उनके अफेयर की चर्चा होती रही है। अब जीशान ने सोशल मीडिया पर रेहाना के साथ अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। जीशान ने रेहाना के साथ की अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने प्यार का खुला ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है।

    जीशान ने इंस्टाग्राम पर किया प्यार का इजहार

    जीशान ने इंस्टाग्राम पर रेहाना के लिए प्यार का इजहार किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त से मेरे जीवन का प्यार होने के लिए, मेरी खुशी से मेरे मन की शांति होने के लिए। आप वह सब कुछ हैं, जिसकी मैंने कामना की है। मैं आपकी उपस्थिति में जो भी सांस लेता हूं, वह मेरे दिल को उस प्यार से भर देता है, जो केवल परियों की कहानियों में वर्णित है।'

    एक-दूसरे को लीप लॉक करते हुए दिखे जीशान और रेहाना

    जीशान ने बताया कि कुछ ऐसे लोग थे जिन्हें उनके रिश्ते के बारे में संदेह था, क्योंकि उन्हें लगा कि इस तरह का प्यार सच नहीं हो सकता। इस पोस्ट में उन्होंने रेहाना के प्रति दिल खोलकर प्यार लुटाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'तुम मेरी गर्ल हो। पूरी दुनिया को बताएं, हर किसी को बताएं कि आप मेरी गर्ल हो। लव यू बेबी बन्स।' जीशान और रेहाना इस तस्वीर में एक-दूसरे को लीप लॉक करते हुए नजर आए हैं।

    'कुमकुम भाग्य' में दोनों ने निभाया था मां-बेटे का किरदार

    सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां मिल रही हैं। कई लोगों को इनके रिलेशनशिप की खबर आने के बाद आश्चर्य हुआ। टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में इन दोनों सितारों ने मां और बेटे की भूमिका को निभाया था। 'बिग बॉस OTT' में जीशान का सफर विवादों से भरा रहा है। शो से उनके बाहर होने के बाद कई प्रशंसकों ने उनकी शो में वापसी की मांग की थी। जीशान ने शो में हुई नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

    जीशान और रेहाना का करियर

    जीशान ने एक्टिंग की शुरुआत शो 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान' से 2015 में की थी। उन्हें शो 'परवरिश' के दूसरे सीजन में भी देखा गया था। 'कुमकुम भाग्य' में वह आर्यन खन्ना की भूमिका में दिखे थे। वहीं, रेहाना ने कई हिट सीरियल्स में काम किया है। इनमें से एक स्टार प्लस का शो 'इश्कबाज' भी था। रेहाना ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा' से की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    बिग बॉस
    बिग बॉस OTT

    बॉलीवुड समाचार

    मलयालम फिल्म 'होम' का बनेगा हिन्दी रीमेक, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट करेगी निर्माण मनोरंजन
    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करेंगे शशांक खेतान करण जौहर
    ड्रग्स मामला: अदालत ने खारिज की आर्यन खान की जमानत याचिका, जेल भेजे गए शाहरुख खान
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज अक्षय कुमार

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप में जल्द आएगा ग्लोबल वॉइस मेसेज प्लेयर, जानें कैसे काम करेगा फीचर फेसबुक
    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौटीं शहनाज गिल, देखें वायरल वीडियो मनोरंजन
    हैकर्स फोरम पर दिखा 1.5 अरब फेसबुक यूजर्स का डाटा, बिक्री के लिए था उपलब्ध फेसबुक
    ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान का समर्थन, कंगना बोलीं- पप्पू आ गए बचाव करने बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन अभिनीत 'शहजादा' से बाहर हुईं एकता कपूर एकता कपूर
    शमिता शेट्टी बनीं 'बिग बॉस 15' की पहली कैप्टन, नॉमिनेशन से हुईं सुरक्षित बिग बॉस
    रवीना भी आर्यन खान के समर्थन में उतरीं, बोलीं- उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो बॉलीवुड समाचार
    अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस

    'बिग बॉस 15' के घर में किस प्रतियोगी को मिल रही कितनी फीस? टीवी जगत की खबरें
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता मनोरंजन
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी जय भानुशाली? जानिए इनके बारे में दिलचस्प बातें टीवी शो
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतियोगी साहिल श्रॉफ? कर चुके हैं बाउंसर की नौकरी मनोरंजन

    बिग बॉस OTT

    सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में नजर आ सकती हैं रिया चक्रवर्ती सलमान खान
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो जारी, इन चार प्रतियोगियों के नाम पर लगी मुहर मनोरंजन
    'बिग बॉस OTT' के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए शमिता शेट्टी और राकेश बापट मनोरंजन
    क्या 'बिग बॉस 15' में भाग लेने के लिए तेजस्वी प्रकाश ने छोड़ा 'जी कॉमेडी शो'? बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023