LOADING...
'बिग बॉस OTT 3' के प्रतियोगी अदनान शेख बने पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म 
'बिग बॉस OTT 3' के प्रतियोगी अदनान शेख बने पिता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@adnaan_07dz)

'बिग बॉस OTT 3' के प्रतियोगी अदनान शेख बने पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म 

Jul 01, 2025
07:00 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस OTT 3' के प्रतियोगी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी आयशा शेख ने एक बेटे को जन्म दिया है। अदनान ने खुद यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। इस खबर का ऐलान करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। प्रशंसकों से लेकर अदनान के करीबी दोस्त तक, उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वीडियो

अदनान ने साझा किया वीडियो

अदनान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अल्लाह ने हमें एक प्यारे बच्चे के रूप में आशीर्वाद दिया है। मैं अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं। कृपया उसे अपना आशीर्वाद दें।' बता दें कि अदनान ने 25 सितंबर, 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से शादी की थी। अब शादी के 9 महीने दोनों माता-पिता बन गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो