Page Loader
'बिग बॉस OTT 2': कौन हैं मनीषा रानी? जानिए कितनी है उनकी संपत्ति
जानिए कौन हैं मनीषा रानी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manisharani002)

'बिग बॉस OTT 2': कौन हैं मनीषा रानी? जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Jul 24, 2023
05:20 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' को दर्शकों द्वारा बेशुमार प्यार मिल रहा हैं, जिसके चलते शो की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे 2 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस OTT' के दूसरे भाग में जिस एक प्रतियोगी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं मनीषा रानी। बिग बॉस के घर में मनीषा का अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आज हम आपको मनीषा की निजी जिंदगी से रूबरू करवाएंगे।

मनीषा

'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आ चुकी है मनीषा 

मनीषा का जन्म 25 मार्च, 1995 को बिहार राज्य के मुंगेर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने एक नर्तकी के रूप में मनोरंजन उद्योग से अपना करियर शुरू किया था। टिक-टॉक पर मनीषा के वीडियो वायरल होने के बाद वह दुनियाभर में मशहूर हो गईं। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा लिया है। इंस्टाग्राम पर मनीषा के 57 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

मनीषा

जानिए मनीषा रानी की कुल संपत्ति 

बेशक मनीषा आज सलमान खान के शो 'बिग बॉस OTT 2' का हिस्सा हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। उन्होंने करियर की शुरुआती वक्त में कोलकाता के एक होटल में वेटर का काम किया था। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा अब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक महीने में 1-2 लाख रुपये कमा लेती हैं, जबकि उनकी सालाना आय 20 लाख रुपये है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सलमान के साथ मनीषा