'बिग बॉस OTT 2' का एंथम रिलीज, जियो सिनेमा पर इस दिन से होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है। दर्शक इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब शुक्रवार (09 जून) को निर्माताओं ने 'बिग बॉस OTT 2' का एंथम रिलीज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को रैपर-सिंगर रफ्तार ने लिखा है और गाना भी उन्होंने ही है।
'बिग बॉस OTT 2' की मेजबानी सलमान खान करने वाले हैं।
बिग बॉस OTT 2
17 जून से होगा प्रीमियर
'बिग बॉस OTT 2' का प्रीमियर 17 जून से जियो सिनेमा पर किया जाएगा।
सलमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'बिग बॉस OTT 2' का एंथम गाना साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आया हूं मैं लेकर बिग बॉस OTT 2 का एंथम। किसकी लगेगी, किसकी बचेगी है आपके पावर में, क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।'
'बिग बॉस OTT 2' के लिए मुनव्वर फारूकी, अर्चना गौतम और अन्य सितारों के नाम सामने आ चुका हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Aagaya hoon main lekar #BiggBossOTT2 ka anthem!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 9, 2023
Kiski lagegi, kiski bachegi hai aapke power mein, kyunki iss baar JANTA HAI ASLI BOSS!
Written, Composed & Backing Vocals by @raftaarmusic #BBOTT2 streaming free 17 June onwards only on @JioCinema #BBOTT2onJioCinema pic.twitter.com/VijhQgFwig