अगली खबर
'बिग बॉस OTT 2': आशिका भाटिया हुईं घर से बेघर, सलमान ने मनीषा को लगाई फटकार
लेखन
दीक्षा शर्मा
Jul 31, 2023
10:28 am
क्या है खबर?
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है।
जहां एक ओर एल्विश यादव की एंट्री के बाद घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, वहीं 2 हफ्ते पहले वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री लेने वाली आशिका भाटिया को ताजा वीकेंड का वार एपिसोड में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
उन्हें घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी के साथ नॉमिनेट किया गया था।
मनीषा
मनीषा रानी को जेल में डाला गया
बेशक घर में रहने के दौरान आशिका ने खुलकर बात करने में समय लिया, लेकिन वह एल्विश, मनीषा और अभिषेक के बेहद करीब रहीं।
इसके अलावा सलमान ने मनीषा को जमकर फटकार लगाई। बावजूद इसके वो अपनी बात आगे रखती दिखीं।
इसके बाद मनीषा को ज्यादा FIR मिलने की वजह से जेल में डाल दिया गया था।
बता दें, 'बिग बॉस OTT 2' की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे 2 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है।