Loading...
'बिग बॉस 20': गुल्लू और नकुल की लड़ाई का प्रोमो जारी, जानिए क्यों छिड़ी थी जंग
गुल्लू और नकुल के झगड़े का प्रोमो आया

'बिग बॉस 20': गुल्लू और नकुल की लड़ाई का प्रोमो जारी, जानिए क्यों छिड़ी थी जंग

Oct 13, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में जाने-माने इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल वाइल्ड कार्ड बनकर आए। हैरानी की बात रही कि उन्हें घर में आए 24 घंटे भी नहीं बीते और सोशल मीडिया पर चर्चे शुरू हो गए कि उन्हें बिग बॉस द्वारा बेघर कर दिया गया है। दावा किया गया कि इसके पीछे नकुल और गुल्लू के बीच का झगड़ा था। अब निर्माताओं ने उस झगड़े का पहला आधिकारिक प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों लड़ते दिख रहे हैं।

प्रोमो

काजी की बात से बौखलाए नकुल, गुल्लू के साथ भिड़ गए

प्रोमो के मुताबिक, काजी तौकीर, स्काउट ओपी का मजाक उड़ा रहे थे जो नकुल को पसंद नहीं आया।

दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई, जिसमें बीच-बचाव के लिए गुल्लू कूद पड़े। इसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों धक्का-मुक्की करने लगे।

कहा जा रहा है कि इसी हिंसा के चलते नकुल को शो से बेघर किया गया। हालांकि, निर्माताओं की ओर से उनके निष्कासन की पुष्टि होना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT