'बिग बॉस 20': मौनी रॉय को मिला प्रस्ताव, क्या सलमान खान के शो का बनेंगी हिस्सा?
क्या है खबर?
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अगले महीने से दर्शकों के बीच लौट रहा है। हाल ही में, निर्माताओं ने शो का प्रोमो जारी किया, जिससे संकेत मिलता है कि इस सीजन में प्रतियोगियों को एक विशेष 'वरदान' के तहत 2 जीवन दिए जाएंगे। इसी के साथ-साथ प्रतियोगियों के नामों को लेकर अटकलें लगनी भी शुरू हो चुकी हैं। हालिया अपडेट में पता चला है कि निर्माताओं ने मौनी रॉय को मोटी रकम पेश करके प्रस्ताव दिया है।
बातचीत
'बिग बॉस' निर्माताओं ने मौनी से किया संपर्क
टाइम्स नाउ के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि निर्माताओं ने शो के लिए मौनी से संपर्क किया है।
उन्होंने बताया कि निर्माता चाहते हैं कि अभिनेत्री 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का हिस्सा बनें और इसके लिए वह उन्हें मोटी रकम देने के लिए भी तैयार हैं।
सूत्रों ने दावा किया कि मौनी और शो निर्माताओं के बीच फिलहाल बातचीत जारी है, लेकिन उनकी भागीदारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अन्य नाम
मौनी के अलावा संभावित सूची में कई नाम शामिल
खबर है कि 'बिग बॉस 20' के लिए कई जाने-माने चेहरों को लेने पर विचार किया जा रहा है।
इनमें कथित तौर पर एलनाज नौरोजी, गीता बसरा, शौविक चक्रवर्ती, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, प्रणाली राठौड़, अंजलि अरोड़ा, माही विज, रजत बेदी, नीति टेलर, जिया मानेक, करण पटेल, सुनील पाल और शुभांगी अत्रे जैसे कई नाम हैं।
हालांकि, यह संभावित नाम हैं और आधिकारिक पुष्टि निर्माता करेंगे।
शो का प्रीमियर अगले महीने 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होगा।