Page Loader
'बिग बॉस 15' फेम ईशान सहगल और माइशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप
ईशान सहगल-माइशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ieshaan_sehgaal)

'बिग बॉस 15' फेम ईशान सहगल और माइशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप

Sep 23, 2022
05:04 pm

क्या है खबर?

पिछले साल 'बिग बॉस 15' में अभिनेता ईशान सहगल और माइशा अय्यर के अफेयर ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब इस कपल का ब्रेकअप हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। माइशा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह ईशान से अलग हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

रिपोर्ट

हमने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं- माइशा

ईटाइम्स के साथ बातचीत में अभिनेत्री माइशा ने अपने अलगाव पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "हां, यह सच है। हमने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हमारे बीच बात नहीं बनी। मैं इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं देना चाहती।" दोनों के अलग होने के बाद उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है। 'बिग बॉस 15' में दोनों की जुगलबंदी ने लोगों को प्रभावित किया था।

जानकारी

माइशा से ब्रेकअप पर क्या बोले ईशान?

माइशा से ब्रेकअप पर ईशान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया, "मैं माइशा के साथ पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहता था। ये बात अलग है कि हमारे बीच बात नहीं बनी। जैसा आप सोचते हो, जिंदगी में हमेशा वैसा नहीं होता।"

प्रपोजल

'बिग बॉस 15' में दोनों ने किया था प्यार का इजहार

माइशा और ईशान की मुलाकात 'बिग बॉस 15' में हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी और उनके बीच प्यार की खिचड़ी पकी। इन दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। 'बिग बॉस 15' के खत्म होने के बाद भी दोनों के रिश्तों में गर्मजोशी देखने को मिलती थी। हालांकि, हाल के समय में दोनों को एक साथ नहीं देखा गया था। ये दोनों 'बारिशें' नामक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखे थे।

करियर

ईशान ने मॉडलिंग के बाद एक्टिंग में बनाई करियर

ईशान ने मॉडलिंग करने के बाद एक्टिंग में करियर बनाई है। स्टार प्लस के शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' से उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली थी। उनका ताल्लुक बरेली जैसे छोटे शहर से है। मनोरंजन जगत में आने से पहले वह जेट एयरवेज में क्रू मेंबर थे। अभिनेता बनने के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। 2019 में उन्हें टीवी सीरीज 'NIS पटियाला' में देखा गया था।

जानकारी

इन शोज में काम कर चुकी हैं माइशा अय्यर

माइशा ने एक मॉडल और अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 'ऐस ऑफ स्पेस' और 'स्प्लिट्सविला 12' में उन्होंने हिस्सा लिया था। 'स्प्लिट्सविला 12' का खिताब उन्होंने ही जीता था। शो में अपने बोल्ड अवतार से उन्होंने सभी का दिल जीता था।

न्यूजबाइट्स प्लस

'बिग बॉस' के इन कपल्स का भी हो चुका है ब्रेकअप

'बिग बॉस' के कई कपल्स के बीच ब्रेकअप हो चुका है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट को 'बिग बॉस 15' में प्यार हुआ। फिर शो से बाहर आने के बाद किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए। 'गौहर खान' और 'कुशाल टंडन' 'बिग बॉस 7' में रोमांटिक बॉन्डिंग शेयर करते हुए दिखे थे। शो से बाहर आने के बाद उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया। 'बिग बॉस 8' में साथ दिखे उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का भी ब्रेकअप हुआ था।