Page Loader
'बिग बॉस 18': सलमान खान नहीं, इस सप्ताह रोहित शेट्टी और एकता कपूर करेंगे मेजबानी 
इस सप्ताह रोहित शेट्टी और एकता कपूर करेंगे मेजबानी

'बिग बॉस 18': सलमान खान नहीं, इस सप्ताह रोहित शेट्टी और एकता कपूर करेंगे मेजबानी 

Nov 07, 2024
02:40 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' शुरुआत से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में तरह-तरह के ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, आगामी वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। इस सप्ताह रोहित शेट्टी और एकता कपूर मेजबान के रूप में सलमान की जगह लेने वाले हैं और दोनों घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे।

प्रोमो

सामने आया प्रोमो वीडियो

एकता और रोहित 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में मेजबान की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह वह अपने अंदाज में प्रतियोगियों को फटकार लगाते दिखेंगे। जियो सिनेमा ने 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'एकता ने देखा घरवालों का ड्रामा और एक्टिंग। उनका अंतिम फैसला क्या होगा?' 'बिग बॉस 18' शुक्रवार का वार रात 10 बजे और शनिवार का वार रात 9:30 बजे जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो