'दम लगा के हइशा' को 9 साल पूरे, भूमि पेडनेकर ने जताया दर्शकों का आभार
शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'दम लगा के हइशा' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म के जरिए भूमि पेडनेकर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 'दम लगा के हइशा' ने आज (27 मई) अपनी रिलीज के 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भूमि ने दर्शकों का आभार जताया है।
मेरा जीवन बदले हिए 9 साल हो गए- भूमि
भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी साझा की है। इसके साथ उन्होंने फिल्म का गाना 'मोह मोह के धागे' लगाया है। भूमि ने लिखा, '9 साल हो गए....मेरा जीवन बदले हुए। इतना प्यार देने के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया।' इस फिल्म में भूमि ने संध्या का किरदार निभाया था। इसमें उनकी जोड़ी आयुष्मान खुराना के साथ बनी थी। 'दम लगा के हइशा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30.01 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।