NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस खास वजह से भूमि पेडनेकर ऑनलाइन सेल कर रही हैं अपने कपड़े
    अगली खबर
    इस खास वजह से भूमि पेडनेकर ऑनलाइन सेल कर रही हैं अपने कपड़े
    पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने कपड़े बेच रही हैं भूमि

    इस खास वजह से भूमि पेडनेकर ऑनलाइन सेल कर रही हैं अपने कपड़े

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 28, 2022
    08:08 pm

    क्या है खबर?

    भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की ऐसी मेनस्ट्रीम अभिनेत्री हैं जो पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी सक्रिय हैं। वह एक क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट हैं और अपने अभियान क्लाइमेट वॉरियर के जरिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करती हैं।

    28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर भूमि अनोखे तरह से पर्यावरण के प्रति अपना योगदान दे रही हैं।

    उन्होंने अपने कुछ कपड़े ऑनलाइन सेल के लिए चुने हैं। इससे आने वाले पैसे पेड़ लगाने में खर्च किए जाएंगे।

    कोलैबोरेशन

    इस कंपनी के साथ भूमि ने किया कोलैबोरेट

    भूमि ने डॉलची वी (Dolce Vee) नाम की वेबसाइट से कोलैबोरेट किया है और अपने कुछ कपड़े ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध कराए हैं। इनसे आने वाले पैसे होम ऑफ होप फाउंडेशन को पेड़ लगाने के लिए दिए जाएंगे।

    भूमि ने डॉलची वी के साथ इससे पहले भी कोलैबोरेट किया है। इस कंपनी के साथ उन्होंने 'इनवायरनमेंटल फुटप्रिंट कैलकुलेटर' बनाया था। इसके जरिए हमारे कपड़े बनाने में निकले प्रदूषण की मात्रा पता की जा सकती है।

    जागरूकता

    इस तरह की जागरूकता ही जरूरत है- भूमि

    बॉलिवुड हंगामा की खबर के अनुसार भूमि ने इतने कपड़े निकाले हैं जिन्हें बनाने में करीब 1.99 लाख लीटर पानी लगा है। इसके अलावा इनपर 260 किलो कार्बन का उत्सर्जन भी हुआ है।

    अगर नए कपड़ों की बजाय इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा तो हम इतनी मात्रा में पानी और कार्बन बचा सकते हैं।

    भूमि कहती हैं कि इस तरह की जागरूकता की जरूरत है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में हमें एक-एक क्लिक के नतीजों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

    बयान

    इंसानियत के लिए सबसे बड़ा खतरा है जलवायु परिवर्तन

    जलवायु परिवर्तन को लेकर भूमि ने कहा, "हमें अपने घरों में एसी में बैठकर इसका अंदाजा नहीं होता है। उनके बारे में सोचिए जिनके पास ऐसी सुविधाएं नहीं हैं। इस बारे में जितने लोग बात करें उतना कम है। यह सिर्फ लोगों की बात नहीं है, यह इंसानियत के प्रति सबसे बड़ा खतरा है।"

    भूमि ने कहा कि हमें जीवन जीने की पुरानी शैली की ओर लौटना होगा, जैसे हमारे दादा-दादी रहते थे। हर चीच दोबारा इस्तेमाल होती थी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    भूमि ने दी अपने कपड़ों की सेल की जानकारी

    Instagram post

    A post shared by dolceveelove on July 28, 2022 at 5:02 pm IST

    जानकारी

    कैसे खरीदें भूमि के कपड़े?

    अगर आप भी भूमि के कलेक्शन की चीजें खरीदना चाहते हैं तो आपको www.saltscout.com पर जाना होगा। यहां आपको भूमि की ड्रेसेस, जूते, पर्स और हील्स आदि मिल जाएंगे जिनको आप खरीद सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हर साल 28 जुलाई को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। बढ़ती मानव आबादी के साथ ही ये संसाधन नष्ट होते जा रहे हैं जो पृथ्वी के लिए खतरा है।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगी भूमि

    भूमि अक्षय कुमार के साथ 'रक्षा बंधन' में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'द लेडी किलर' में वह मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

    सोशल ड्रामा फिल्म 'भीड़' में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज हो सकती है।

    भूमि सुधीर मिश्रा की फिल्म 'अफवाह' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जलवायु परिवर्तन
    बॉलीवुड समाचार
    भूमि पेडनेकर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी

    जलवायु परिवर्तन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित स्वीडन
    जलवायु परिवर्तन: ट्रम्प ने फिर लगाए भारत पर आरोप, कहा- न स्वच्छ हवा, न स्वच्छ पानी चीन समाचार
    तेजी से बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, भारत के इन चार शहरों को बड़ा खतरा मुंबई
    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    'या अली' फेम गायक जुबीन गर्ग अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी थी चोट असम
    शाहरुख ने 'पठान' के लिए ली दो साल की कड़ी ट्रेनिंग, ट्रेनर ने किया खुलासा शाहरुख खान
    प्रताड़ित किए जाने पर बोलीं तनुश्री दत्ता- कान खोलकर सुन लो, मैं आत्महत्या नहीं करूंगी #MeToo
    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज फिल्म का ट्रेलर

    भूमि पेडनेकर

    'बधाई हो' का बनेगा सीक्वल 'बधाई दो', पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे राजकुमार और भूमि बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी कोंकणा और भूमि की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' नेटफ्लिक्स
    'बधाई हो' के बाद आ रही है 'बधाई दो', पहली बार भूमि-राजकुमार साथ करेंगे काम बॉलीवुड समाचार
    भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी सुशांत की 'छिछोरे', 'सांड की आंख' भी हुई शामिल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025