Page Loader
भारती सिंह का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, कॉमेडियन ने लगाई मदद की गुहार 
भारती सिंह का यूट्यूब चैनल हुआ हैक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, कॉमेडियन ने लगाई मदद की गुहार 

Jul 18, 2024
02:01 pm

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत की दुनिया का भारती सिंह वो चमकता सितारा हैं, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 'लाफ्टर क्वीन' के नाम से पहचानी जानी वाली भारती ने अपनी मेहनत के बल पर हंसी और ठहाकों की इस दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया। भारती रिएलिटी शोज के साथ-साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब खबर है कि भारती का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है और इसके लिए उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।

पोस्ट

यूट्यूब इंडिया से लगाई मदद की गुहार

भारती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। उन्होंने यूट्यूब इंडिया से मदद की गुहार लगाई है। भारती ने लिखा, 'हम एक गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। यूट्यूब पर हमारा पॉडकास्ट चैनल हैक हो गया है। हमने चैनल का नाम और वीडियो बदले जाने से पहले ही एक मुद्दा उठाया है। हमें अपना चैनल वापस पाने और उसे सुरक्षित करने के लिए आपकी तत्काल सहायता की आवश्यकता है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट