Loading...
भगत सिंह के बलिदान की कहानी सुनाएंगी ये 5 फिल्में, एक बार जरूर देखें
भगत सिंह पर बनी फिल्मों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

भगत सिंह के बलिदान की कहानी सुनाएंगी ये 5 फिल्में, एक बार जरूर देखें

Aug 15, 2026
08:11 am

क्या है खबर?

कलेक्टिव स्टूडियोज के 'हिस्ट्रीवर्स' ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नई सीरीज की घोषणा की है। इसमें उनके जीवन से जुड़े अनुभवों, विचारों और उन प्रभावों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने एक युवा क्रांतिकारी से उन्हें राष्ट्रीय नायक बनने की राह दिखाई। हालांकि, भगत सिंह के जीवन और संघर्ष को इससे पहले भी कई फिल्मों में पर्दे पर उतारा जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'शहीद भगत सिंह' और 'शहीद'

'शहीद भगत सिंह' साल 1963 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन और उनके क्रांतिकारी संघर्षों पर आधारित थी। इस फिल्म में भगत का किरदार शम्मी कपूर निभाया था।

साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' में मनोज कुमार, भगत सिंह की भूमिका में नजर आए थे। ये भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित एक ऐतिहासिक देशभक्ति फिल्म है। इस फिल्म की कहानी भगत सिंह के साथी क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी।

#3 & #4

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'शहीद-ए-आजम'

साल 2002 में आई राजकुमार संतोषी द्वारा की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने युवाओं के दिलों में देशभक्ति का जोश भर दिया था। इस फिल्म को कई पुरस्कार भी मिले थे।

साल 2002 में आई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में सोनू सूद ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी जीवन और देश की आजादी के लिए भगत सिंह के संघर्ष को दिखाती है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 '23 मार्च 1931: शहीद'

2002 में आई फिल्म '23 मार्च 1931 : शहीद' में भगत सिंह का किरदार बॉबी देओल ने निभाया था। 23 मार्च, 1931 का दिन भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों था। दरअसल इस दिन को लाहौर में भगत सिंह को फंसी दे दी गई थी।

ADVERTISEMENT