Page Loader
'भाबीजी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का निधन, 49 की उम्र में कहा अलविदा
'भाबीजी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manojsantoshi)

'भाबीजी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का निधन, 49 की उम्र में कहा अलविदा

Mar 24, 2025
05:22 pm

क्या है खबर?

'भाबीजी घर पर हैं', 'हप्पू की उलटन-पलटन', 'जीजा जी छत पर' और 'मैडम मैं आइ कम इन' जैसे धारावाहिकों के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। काफी समय से वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मनोज का इलाज चल रहा है, जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। मनोज का पार्थिव शरीर आज देर रात हैदराबाद से बुलंदशहर के रामघाट ले जाया जाएगा। पार्थिव शरीर अलीगढ़ से होकर जाएगा।

मनोज

गायक बनना चाहते थे मनोज 

मनोज का जन्म बुलंदशहर में गंगा किनारे बसे कस्बा रामघाट में 1976 में हुआ था। वह बचपन से एक गायक बनना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया। हालांकि, मुंबई में मनोज की मुलाकात एक लेखक से हुई, जिसके बाद उन्होंने लेखक बनने का फैसला लिया। मनोज के निधन से हर कोई गमगीन है। टीवी शो में भी मातम पसर गया है। कविता कौशिक से सौम्या टंडन तक, कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त कियाे है।

ट्विटर पोस्ट

प्रशंसक दे रहे श्रद्धांजलि