Loading...
बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज निर्देशक राजा सेन का कोलकाता में निधन
बंगाली सिनेमा के दिग्गज निर्देशक राजा सेन का निधन

बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज निर्देशक राजा सेन का कोलकाता में निधन

Aug 16, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और दिग्गज बंगाली फिल्म निर्माता राजा सेन का रविवार को कोलकाता के SSKM अस्पताल में निधन हो गया। वो 71 वर्ष के थे। वर्ष 1996 में आई अपनी पहली ही फिल्म 'दामू' से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले राजा सेन पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। फेफड़ों, दिल और किडनी में गंभीर समस्याएं आने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उन्होंने 16 अगस्त को अंतिम सांस ली।

तबीयत

चोट लगने के बाद बिगड़ती चली गई राजा सेन की तबियत

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, राजा सेन का कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा था और वो वेंटिलेटर पर थे। शुरुआत में पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान उनकी सेहत बिगड़ने लगी और फेफड़ों व दिल से जुड़ी परेशानियां शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें SSKM अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां बाद में उनकी किडनी भी प्रभावित हो गई।

दुखद

फेफड़े, दिल और किडनी ने छोड़ा साथ

बीते कुछ दिनों में फेफड़े, दिल और किडनी के एक साथ काम बंद करने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजा ने अपने फीचर सिनेमा के सफर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'दामू' से की थी। एक छोटे बच्चे और हाथी के बीच के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित इस फिल्म ने 'सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म' का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिली।

ADVERTISEMENT