Loading...
बंगाली सिनेमा के दिग्गज निर्देशक राजा सेन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया
दिग्गज निर्देशक राजा सेन की हालत गंभीर

बंगाली सिनेमा के दिग्गज निर्देशक राजा सेन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

Aug 16, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक राजा सेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के सरकारी SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा है। वो पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कारण

सेट पर लगी चोट बनी बीमारी की वजह

निर्देशक को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दिग्गज फिल्म निर्माता पिछले कई वर्षों से बढ़ती उम्र की बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उन्हें कड़ी निगरानी में रखकर वेंटिलेटर पर उनका इलाज कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा सेन की सेहत से जुड़ी समस्याओं की शुरुआत सालों पहले हुई थी, जब अपनी फिल्म 'माया मृदंग' के सेट पर गिरने से उनकी पीठ में गंभीर चोट लग गई थी।

तबीयत

सर्जरी के बाद फिर बिगड़ी निर्देशक की तबीयत

उस समय चोट को गंभीर नहीं माना गया, लेकिन सालों बाद इसका असर उनके चलने-फिरने पर दिखने लगा।

PTI के अनुसार, इस साल की शुरुआत में उनके निचले हिस्से में कमजोरी आई, जिसके बाद जांच में नसों से जुड़ी एक बेहद गंभीर समस्या का पता चला।

फरवरी में उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई। हालांकि, सर्जरी के बाद स्थिति में सुधार देखा गया था, पर हाल ही में उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।

ADVERTISEMENT