NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट
    अगली खबर
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट
    वैभवी मर्चेंट के यादगार डांस नंबर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vaibhavi.merchant)

    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 17, 2022
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    'बेशरम रंग' गाने को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक गरमाई हुई है।

    खासकर दीपिका पादुकोण के लुक और उनके कॉस्ट्यूम के रंग को लेकर हंगामा मचा हुआ है।

    कुछ दिन पहले गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने बताया था कि इस गाने के लिए दीपिका ने काफी मेहनत की है।

    वैभवी इससे पहले भी बॉलीवुड के कई आइकॉनिक गानों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं, जिनके स्टेप्स पर आज भी लोग थिरकते हैं।

    ये हैं वैभवी के यादगार गाने।

    #1

    ढोल बाजे

    1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में वैभवी ने पहली बार सोलो कोरियोग्राफी की थी।

    फिल्म के गाने 'ढोल बाजे' में ऐश्वर्या राय के डांस स्टेप्स ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इन स्टेप्स के पीछे वैभवी का ही हाथ था।

    इस गाने के लिए वैभवी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

    'आंखों की गुस्ताखियां', 'अलबेला सजन', समेत फिल्म के अन्य गानों की कोरियोग्राफी भी वैभवी ने की थी।

    #2

    कजरारे

    'बंटी और बबली' का गाना 'कजरारे' जब आया तो हर तरफ छा गया था।

    फिल्म में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ थिरकते नजर आए थे।

    इस गाने की कोरियोग्राफी वैभवी ने ही की थी। इस गाने के लिए उन्हें IIFA, जी सिने अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार मिले थे।

    गुलजार के लिखे इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया था। इसको अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने गाया था।

    #3

    मसक्कली

    सोनम कपूर का मसक्कली का स्टेप भी बॉलीवुड के यादगार स्टेप्स में से एक है। इस स्टेप को बनाने का श्रेय भी वैभवी को जाता है।

    'दिल्ली 6' के इस गाने में कबूतर के साथ अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर के स्टेप्स हर किसी को आकर्षित करते हैं।

    गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और इसे संगीत एआर रहमान ने दिया है।

    2009 की इस फिल्म में ओम पुरी और वहीदा रहमान भी नजर आए थे।

    #4

    आजा नचले

    बॉलीवुड की डांस क्वीन माधुरी दीक्षित जब इस गाने पर झूमीं तो हर कोई उनके स्टेप्स को कॉपी करने लगा। माधुरी के इस अंदाज के पीछे कोई और नहीं, वैभवी ही हैं।

    इस गाने के लिए वैभवी ने IIFA अवॉर्ड जीता था।

    इस गाने को सुनिधी चौहान ने आवाज दी थी।

    डांस पर आधारित यह फिल्म 2007 में आई थी। फिल्म में माधुरी के साथ इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, दिव्या दत्ता और कुणाल कपूर भी थे।

    #5

    क्रेजी किया रे

    वैभवी की ऐश्वर्या के साथ एक और यादगार साझेदारी है, 'धूम 2' का गाना 'क्रेजी किया रे'।

    गाने में ऐश्वर्या का वेस्टर्न अंदाज और डांस मूव्स के लोग कायल हो गए थे। इस गाने में ऐश्वर्या के साथ ऋतिक रोशन भी नजर आए थे।

    2006 में आए इस गाने को सलीम -सुलमेमान के साथ प्रीतम ने कंपोज किया था। इस गाने को सुनिधी चौहान ने गाया था।

    रिलीज होते ही इस गाने ने सचमुच लोगों को क्रेजी कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    ऐश्वर्या राय
    माधुरी दीक्षित
    पठान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    'विक्रम वेधा' से 'कृष 4' तक, बड़े बजट की इन फिल्मों में दिखेंगे ऋतिक रोशन बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    ये हैं इस साल की OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार बॉलीवुड समाचार

    ऐश्वर्या राय

    अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज बॉलीवुड समाचार
    'राजा हिन्दुस्तानी' हो सकती थी ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म, इस कारण ठुकराया ऑफर बॉलीवुड समाचार
    'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार

    माधुरी दीक्षित

    नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन बॉलीवुड समाचार
    सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें श्रीदेवी
    53 की उम्र में भी फिट हैं माधुरी दीक्षित, जानें उनकी फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    पांच बॉलीवुड फिल्में जो लगा था ब्लॉकबस्टर होंगी, लेकिन हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार

    पठान फिल्म

    सलमान ने बताया फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल का नाम बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के चलते फिर टली शाहरुख की फिल्म 'पठान' की शूटिंग दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका दीपिका पादुकोण
    'पठान' से 'टाइगर 3' तक, करोड़ों रुपये में बिके इन फिल्मों के डिजिटल राइट्स आगामी फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025