NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बवाल' से 'अजमेर 92' तक, OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते होगा मनाेरंजन का धमाका
    अगली खबर
    'बवाल' से 'अजमेर 92' तक, OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते होगा मनाेरंजन का धमाका
    OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते लें इन फिल्मों और सीरीज का मजा

    'बवाल' से 'अजमेर 92' तक, OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते होगा मनाेरंजन का धमाका

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 20, 2023
    08:15 pm

    क्या है खबर?

    मनोरंजन के लिए आज के समय में OTT लोगों की पहली पसंद है। ज्यादातर लोग घर बैठे नई-नई फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं। हर हफ्ते OTT पर कुछ न कुछ नया जरूर रिलीज होता है, जिनका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।

    इस हफ्ते भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं और एक बार फिर मनोरंजन का भरपूर तड़का लगने वाला है।

    चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते OTT पर आप क्या-क्या देख सकते हैं।

    #1

    'बवाल'

    शुरुआत इसी फिल्म से करते हैं, जिसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं, जो 'दंगल' जैसी बेहतरीन फिल्म निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

    इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी बनने जा रही है। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर, ट्रेलर और गानों तक में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई है।

    यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

    #2

    'ट्रायल पीरियड'

    जेनेलिया डिसूजा और मानव कौल की फिल्म 'ट्रायल पीरियड' भी पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है।

    इस फिल्म की कहानी एकदम अलग है। इसमें जेनेलिया एक मां की भूमिका में नजर आएंगी और उनका बेटा एक नए पिता की मांग करता दिखेगा। ऐसे में माता-पिता बच्चे की जिद के आगे झुकते हैं और ट्रायल पीरियड पर एक नए पापा को लेकर आते हैं।

    यह फिल्म 21 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है।

    #3

    'अजमेर 92'

    'अजमेर 92' भी इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। यह कहानी अजमेर में 1992 में 250 लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की है, जब पूरे शहर में लड़कियों की नग्न तस्वीरें साझा कर दी गईं और धमकी देकर उनका एक-एक करके दुष्कर्म किया गया।

    सच्ची घटना पर आधारित 'अजमेर 92' 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण उमेश कुमार तिवारी ने किया है, जबकि निर्देशन पुष्पेन्द्र सिंह ने किया है।

    #4

    'दो गुब्बारे'

    यह एक वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन वरुण नरवेकर ने किया है और दिग्गज कलाकार डॉ. मोहन आगाशे इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    इस सीरीज की कहानी पुणे में स्थित एक बुजुर्ग मकान मालिक और उसके नौजवान किराएदार के साथ संबंधों पर आधारित है।

    यह एक दिल छू लेने वाली 2 दोस्तों की कहानी है, जो दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी।

    यह सीरीज जियो सिनेमा पर 20 जुलाई को रिलीज हो गई है।

    #5

    'बार्बी'

    बार्बी भले ही हॉलीवुड फिल्म है, लेकिन भारतीय दर्शक भी इकी रिलीज की राह बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं।

    यह फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

    ग्रेटा गरविग ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।

    बार्बी डॉल के फैशन पर आधारित यह फिल्म, पहली लाइव एक्शन मूवी है। इस फिल्म में 'बार्बी' के किरदार में मारगट रॉबी नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    OTT प्लेटफॉर्म

    सलमान खान अब OTT की दुनिया में रखेंगे कदम, ऐसी होगी पहली वेब सीरीज सलमान खान
    वरुण धवन की 'भेड़िया' जियो सिनेमा पर आएगी, तारीख से भी उठा पर्दा  वरुण धवन
    अजय देवगन की 'भोला' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज  अजय देवगन
    'भीड़' से 'भोला' और 'भेड़िया' तक, इस हफ्ते OTT पर लगी है फिल्मों की लंबी लाइन वेब सीरीज

    बॉलीवुड समाचार

    पुण्यतिथि विशेष: राजेश खन्ना जैसा स्टारडम किसी ने नहीं देखा, अब तक कायम है ये रिकॉर्ड राजेश खन्ना
    जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर की ये फिल्में हैं IMDb पर सबसे लोकप्रिय, जानिए कहां देखें भूमि पेडनेकर
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति  प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर के पास है एक से बढ़कर एक गाड़ियां, जानिए उनका कार कलेक्शन  भूमि पेडनेकर

    वेब सीरीज

    OTT पर इस हफ्ते क्राइम का जोर, सिनेमाघरों में चलेगा 'जरा हटके जरा बचके' का जादू OTT प्लेटफॉर्म
    तमन्ना भाटिया की 'जी करदा' इस OTT पर होगी रिलीज, सामने आई तारीख  तमन्ना भाटिया
    जियो सिनेमा ने रिलीज किए अरशद वारसी की 'असुर 2' के सभी एपिसोड  जियो सिनेमा
    'स्कूप' पर रोक लगाने की छोटा राजन की याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने की स्थगित हंसल मेहता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025