NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बांग्लादेश सरकार ने 'डॉलर बचाने के लिए' रद्द किया नोरा फतेही का डांस शो
    मनोरंजन

    बांग्लादेश सरकार ने 'डॉलर बचाने के लिए' रद्द किया नोरा फतेही का डांस शो

    बांग्लादेश सरकार ने 'डॉलर बचाने के लिए' रद्द किया नोरा फतेही का डांस शो
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 18, 2022, 03:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बांग्लादेश सरकार ने 'डॉलर बचाने के लिए' रद्द किया नोरा फतेही का डांस शो
    बांग्लादेश में नोरा फतेही का डांस शो रद्द (फोटो: इंस्टाग्राम/@norafatehi)

    बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के एक डांस शो को बांग्लादेश सरकार ने रद्द कर दिया है। वहां की सरकार ने यह कहकर नोरा के शो को अनुमति नहीं दी कि वे फिजूलखर्ची में डॉलर खर्च नहीं करना चाहते। बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय द्वारा सोमवार को एक नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी गई है कि सरकार ने डॉलर बचाने के लिए यह निर्णय लिया।

    ढाका में होने वाला था नोरा का इवेंट

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोरा को 'वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से' अनुमति नहीं दी गई। उन्हें देश की राजधानी ढाका में एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह 'वीमेन लीडरशिप कोऑपरेशन' के एक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने वाली थीं। नोरा का कार्यक्रम रद्द होने पर उनके प्रशंसकों को जरूर मायूसी हुई होगी।

    विदेशी मुद्रा भंडार के संकट से जूझ रही है बांग्लादेश

    बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। इसका विदेशी मुद्रा भंडार कम होकर 36.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 46.13 अरब डॉलर पर था। अर्थव्यवस्था के जानकारों की मानें तो वर्तमान में बांग्लादेश करीब चार महीने के आयात को ही कवर कर सकता है। बांग्लादेश के अधिकारियों ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का भी जिक्र किया है।

    आइटम सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं नोरा

    नोरा फिल्मों में अपने आइटम सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। उनके अधिकांश आइटम सॉन्ग सुपरहिट साबित हुए हैं। 'मनोहरी', 'दिलबर', 'कमरिया', 'एक तो कम जिंदगानी' और 'हाय गर्मी' जैसे उनके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। 'साकी-साकी' ने इस अभिनेत्री को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। हाल में वह अपने गाने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' को लेकर चर्चा में थीं। वह किसी भी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए करोड़ों में फीस वसूलती हैं।

    जल्द फिल्म 'थैंक गॉड' में दिखाई देंगी नोरा

    नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द फिल्म 'थैंक गॉड' में दिखाई देंगी। इसमें अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह वायरल गाने 'मानिके मागे हिते' के हिंदी वर्जन पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। फिलहाल वह माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ मिलकर डांस पर आधारित रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को जज कर रही हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में ED ने जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया है। इस केस से नोरा का भी नाम जुड़ा है। खबरों की मानें तो नोरा को भी सुकेश ने मंहगे गिफ्ट दिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    बांग्लादेश
    नोरा फतेही

    ताज़ा खबरें

    साइटिका: जानिए पीठ की समस्या के कारण, लक्षण और बचाव बीमारियों से बचाव
    रोहित शर्मा ने पूरे किए भारत में 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा के नाम रहा पहला दिन, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया चौथा टेस्ट अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    बॉलीवुड समाचार

    ...जब 'पठान' की शूटिंग के लिए बुर्ज खलीफा के आसपास की जगह को किया गया बंद शाहरुख खान
    जानिए कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रविंद्र कौशिक, जिन पर आनुराग बसु बना रहे हैं बायोपिक अनुराग बसु
    कपिल शर्मा का डेब्यू एल्बम 'अलोन' हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कॉमेडियन कपिल शर्मा
    ऋतिक रोशन ने नितेश तिवारी की 'रामायण' से क्यों किया किनारा? जानिए वजह ऋतिक रोशन

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश: असामाजिक तत्वों ने 12 मंदिरों में की तोड़फोड़, 14 मूर्तियों को पहुंचाया नुकसान  मुस्लिम
    बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, हत्या के बाद महिला के शव को टुकड़ों में काटा हत्या
    नेपाल में मारा गया भारत में नकली नोट सप्लाई करने वाला ISI एजेंट पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा असम

    नोरा फतेही

    नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही बेच चुकी हैं लॉटरी के टिकट, जानें उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    नोरा फतेही पर सुकेश का पलटवार, कहा- घर खरीदने के लिए मुझसे ली मोटी रकम सुकेश चंद्रशेखर
    नोरा फतेही को आलीशान घर के बदले गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर सुकेश चंद्रशेखर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023