आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर जारी, जानिए इस बार क्या है खास
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, यह एक कॉमेडी जासूसी-थ्रिलर है जिसका निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है। इसमें राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, संदीप आनंद और राहुल बोस जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। पहले इसे 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए निर्माताओं ने इसे आगे खिसका दिया।
ट्रेलर
पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान, मुकुल देव आखिरी बार नजर आए
'उड़ता तीर' का पहला ट्रेलर 23 सितंबर को जारी हुआ था, जो आयुष्मान के पाकिस्तानी जासूस के किरदार से पर्दा उठाता है। वहीं दूसरे ट्रेलर में उनके कुछ अनोखे कारनामे दिखे हैं।
भारत में आकर उनकी याददाश्त खो चुकी है और अब वह देशभक्ति का चादर ओढ़कर अपने ही देश के लोगों को मारने के लिए आतुर दिखते हैं। इसमें दिवंगत अभिनेता मुकुल देव आतंकवादी के रूप में नजर आए हैं।
फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
AYUSHMANN KHURRANA - SARA ALI KHAN: 'UDTA TEER' TRAILER 2 OUT NOW – 23 OCT 2026 RELEASE... Following the tremendous response to its first trailer, #UdtaTeer returns with a hilarious new trailer that takes the excitement and anticipation a notch higher.#UdtaTeer stars… pic.twitter.com/ddPvvayqIv
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 13, 2026