कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या मामले में आयुष्मान खुराना की कविता वायरल, झकझोर कर रख देगा हर शब्द
क्या है खबर?
कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या से पूरा देश स्तब्ध है। इस घटना से पूरा देश गुस्से में है। जगह-जगह इस बात की चर्चा हो रही है।
करीना कपूर और आलिया भट्ट समेत कई बड़े सितारों ने भी इस दुखद घटना के बाद प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की है।
डॉक्टर दुष्कर्म मामले में आयुष्मान खुराना ने कविता सुनाई है, जो खूब चर्चा में है। इस कविता का हर शब्द आपको झकझोर कर रख देगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
🚨 BOLLYWOOD BREAKS ITS SILENCE! 🚨
— Siddharth (@SidKeVichaar) August 14, 2024
➡️ Ayushmann Khurrana speaks out in support of the female doctor from Bengal.
➡️ Bollywood, often quiet on national issues, finally raises a voice.#AyushmannKhurrana #JusticeForMoumita pic.twitter.com/mFuSSyR7mD
मामला
कविता का शीर्षक है- काश! मैं भी लड़का होती
आयुष्मान की कविता का शीर्षक है, 'काश! मैं भी लड़का होती।'
उन्होंने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने कविता का शीर्षक ही लिखा है।
बता दें कि 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था। गुरुवार रात वह ड्यूटी पर थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले एक से अधिक लोगों ने उसका यौन शोषण किया था।