'उड़ता तीर' से आयुष्मान-सारा का नया गाना हुआ जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' से नया गाना 'चन्न' रिलीज हुआ है। यह दोनों कलाकारों पर फिल्माया गया एक राेमांटिक गाना है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इससे पहले फिल्म से इसका टाइटल ट्रैक, 'चूजे' और 'भूतनी का' जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्होंने लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल कीं। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'उड़ता तीर' एक जासूसी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आकाश ए कौशिक ने निर्देशित किया था।
गाना
आयुष्मान और सारा की केमिस्ट्री छाई
सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित यह गाना एक रोमांटिक वाइब देता है, जिसमें आयुष्मान और सारा की क्यूट केमिस्ट्री देखने लायक है। आवाज भले अरिजीत की हो, लेकिन वीडियो में अभिनेता गिटार के साथ अपना हुनर दिखा रहे हैं।
'चन्न' के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और सचिन-जिगर ने कंपोज किया है।
'पति पत्नी और वो दो' (2026) के बाद, 'उड़ता तीर' आयुष्मान और सारा की दूसरी फिल्म है जो 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पूरा गाना
Chann ton vi changa tera mukhda ae jaana🌙#CHANN - FULL SONG OUT NOW!💘#UdtaTeer in cinemas 23rd October 🎬@ayushmannk #SaraAliKhan #KaranJohar @adarpoonawalla @apoorvamehta18 @guneetm @aachinjain @aakashkofficial @RaunaqBajaj @SachinJigarLive @JIGARSARAIYA pic.twitter.com/9jjEBx8KJo
— Sony Music India (@sonymusicindia) October 19, 2026