Page Loader
मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया और फरहान, क्वारंटाइन के लिए दिया अपना होटल

मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया और फरहान, क्वारंटाइन के लिए दिया अपना होटल

Apr 17, 2020
12:30 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान हो चुकी है। इससे प्रभावित होने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। हर कोई इससे बचने के उपाय ढूंढ रहा है। वहीं भारत इस समय एकजुट होकर इस मुश्किल वक्त का सामना कर रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियों ने आगे आकर जरुरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा आयशा टाकिया और उनके पति पति फरहान आजमी का नाम भी जुड़ गया है।

जानकारी

फरहान ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

आयशा और फरहान ने साउथ मुंबई स्थित अपना गल्फ होटल बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) और मुंबई पुलिस को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सौंप दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'गल्फ होटल हमेशा संकट की घड़ी में काम आने के लिए स्टैंडिंप ओवेशन का हकदार है।'

बयान

फरहान ने बताया, हमेशा मुश्किल वक्त में काम आया उनका होटल

फरहान ने अपनी इंस्टा पोस्ट में आगे लिखा, 'साल 1993 में हुए दंगों के दौरान धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे कई क्षेत्रों के लोग यहां आकर रुके थे। आज यह होटल कोरोना के संकट में उन लोगों के काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं।' बता दें कि इससे पहले फरहान आजमी ने रफिक नगर में राहत सामग्री के रूप में कुछ ब्रेड के पैकेट्स भी जरूरतमंदो के खाने के लिए पहुंचाएं थे।

शादी

फरहान से शादी के लिए आयशा ने बदला था धर्म

आयशा टाकिया और फरहान आजमी की निजी जिंदगी की बात करें तो इन दोनों ने 2009 में एक दूसरे से शादी की थी। फरहान से शादी करने के लिए आयशा अपना धर्म बदलकर मुस्लिम बन चुकी हैं। फरहान एक बिज़नेसमैन हैं और साथ में एक एक्टिविस्ट भी हैं। इन दोनों का एक बेटा मिखेल आजमी भी है, जिसका जन्म 2013 में हुआ था। शादी के से बाद ही आयशा फिल्म इंडस्ट्री से धीरे-धीरे गायब होने लगी थी।

सहायता

ये सितारे भी कर चुके हैं सरकार की मदद

फरहान से पहले भी कई फिल्मी हस्तियों ने BMC और मुंबई पुलिस की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुकी हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुंबई में ही स्थित अपना चार मंजिल ऑफिस BMC को सौंपा था। उनके बाद अभिनेता सोनू सूद ने अपने छह मंजिला शानदार होटल में हॉस्पिटल स्टाफ के रुकने का ऑफर दिया। वहीं दूसरी ओर कमल हासन ने चेन्नई में स्थित अपने पुराने घर को हॉस्पिटल में बदलने की पेशकश दी थी।