Loading...
एटली ने अनंत अंबानी को बताया अपना खास दोस्त, कही दिल छू लेने वाली बात
एटली ने अनंत अंबानी को बताया सबसे खास दोस्त

एटली ने अनंत अंबानी को बताया अपना खास दोस्त, कही दिल छू लेने वाली बात

Oct 06, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

मशहूर निर्देशक एटली ने अपनी तमिल फिल्म 'बथथा' की सफलता का जश्न मनाते हुए बातचीत के दौरान अनंत अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की। उन्होंने 2024 में अनंत की शादी के दौरान पत्नी प्रिया की 'अनंत की ब्रिगेड' लिखी चोली को लेकर हुई आलोचना का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनंत ने संघर्ष के दिनों में उनका बहुत साथ दिया है।

खुलासा

एटली का खुलासा

एटली ने अनंत की शादी में पहनी 'अनंत की ब्रिगेड' वाली चोली के बारे में बात करते हुए कहा, "अनंत मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं। मुंबई में जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब उन्होंने मेरा साथ दिया। उन्होंने मेरा हाथ थामा है, इसलिए लोग चाहे कुछ भी कहें, वह मेरे दोस्त हैं। उन्हें जो कहना है, कहने दें। हम अपने काम से साबित करेंगे। मेरा जवाब हमेशा मेरी फिल्में रही हैं।"

डेब्यू

एटली ने 'जवान' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

एटली के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'जवान' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई की थी।

इसके बाद उन्होंने वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' और विजय सेतुपति की फिल्म 'बत्था' को निर्मित किया था। बॉलीवुड में आने से पहले एटली का कॉलीवुड (तमिल फिल्म इंडस्ट्री) में सफल करियर रहा है।

ADVERTISEMENT