Page Loader
'जवान': एटली बने 1,000 करोड़ी फिल्म देने वाले पहले तमिल निर्देशक 

'जवान': एटली बने 1,000 करोड़ी फिल्म देने वाले पहले तमिल निर्देशक 

Sep 25, 2023
06:26 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है। इसका निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म का डंका देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी बज रहा है। यही वजह से है कि फिल्म 'जवान' ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म के निर्देशक एटली 1,000 करोड़ी फिल्म देने वाले पहले तमिल निर्देशक बन गए हैं।

जवान 

भारत में 600 करोड़ रुपये की ओर कमाई 

'जवान' के 1,000 करोड़ी बनते ही शाहरुख एकमात्र ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनकी 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1 साल ही में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले 'पठान' भी यह कमाल दिखा चुकी है। भारत में 'जवान' की कमाई 600 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है। साल के अंत में शाहरुख की 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भी दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट