अथिया शेट्टी ने साझा की शादी की अनदेखी तस्वीर, भाई अहान शेट्टी संग आईं नजर
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी 23 जनवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे।
दोनों की शादी बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चा में रही।
अब अथिया ने 'सिब्लिंग्स डे' के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने भाई अहान शेट्टी का हाथ थामे नजर आ रही हैं।
इसके कैप्शन में अथिया ने लिखा, 'हमेशा मुझे रास्ता दिखा रहा है।'
करियर
औसत रहा है अथिया का फिल्मी सफर
अथिया की पेशेवर जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी, जिनमें वह सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं।
इसके बाद अभिनेत्री अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' में दिखाई दी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली।
इसके बाद अथिया 'नवाबजादे', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये सभी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।