NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की थी असम सरकार की तारीफ, अब मुख्यमंत्री ने दिया घूमने का न्यौता 
    लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की थी असम सरकार की तारीफ, अब मुख्यमंत्री ने दिया घूमने का न्यौता 
    मनोरंजन

    लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की थी असम सरकार की तारीफ, अब मुख्यमंत्री ने दिया घूमने का न्यौता 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    February 11, 2023 | 05:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की थी असम सरकार की तारीफ, अब मुख्यमंत्री ने दिया घूमने का न्यौता 
    लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की थी असम सरकार की तारीफ

    दो दिन पहले हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने एक सींग वाले गैंडे के शिकार पर लगाम लगाने के लिए असम सरकार की तारीफ की थी। लियोनार्डो के इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने दुनियाभर का ध्यान खींचा था और भारतीयों के लिए यह गर्व की बात थी। अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ऑस्कर विजेता अभिनेता को राज्य में आने और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को देखने के लिए निमंत्रण भेजा है।

    हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए समर्पित हैं- बिस्वा

    लियोनार्डो के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें टैग करके उन्हें काजीरंगा आने का निमंत्रण दिया है। बिस्वा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वन्य जीवन को बचाना हमारे सांस्कृतिक परिचय का अहम हिस्सा है। हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाने और संजोने के लिए समर्पित हैं। आपके विनम्र शब्दों के लिए आपको धन्यवाद लियोनार्डो डिकैप्रियो। मैं आपको असम और काजीरंगा घूमने के लिए आमंत्रित करता हूं।'

    लियोनार्डो ने इस बात के लिए की थी प्रशंसा

    लियोनार्डो ने एक सींग वाले गैंडे की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि 2000 के बाद से काजीरंगा में करीब 190 गैंडों का शिकार उनके सींग के लिए हो चुका है। इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने 2021 में इस प्रजाति को शिकार से बचाने के लिए कदम उठाए थे। 2022 में उन्होंने अपना लक्ष्य प्राप्त किया और इस साल एक भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ। 1977 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है।

    लियोनार्डो का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by leonardodicaprio on February 11, 2023 at 4:26 pm IST

    क्यों शिकारियों के निशाने पर रहता है यह पशु?

    बीती 1 जनवरी को बिस्वा ने घोषणा की थी कि पिछले साल एक भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ। इन गैंडों का शिकार मुख्य रूप से उनके सींग के लिए किया जाता है। चीन में इससे कैंसर की दवाई समेत कई जरूरी दवाइयां बनती हैं। वियतनाम में इसे स्टेटस सिंबल के तौर पर रखा जाता है। इन देशों में गैंडे की सींग की भारी मांग की वजह से काजीरंगा के गैंडे हमेशा शिकारियों के निशाने पर रहते थे।

    काजीरंगा में हैं दुनिया के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडे

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में करीब 2,200 एक सींग वाले गैंडे रहते हैं। यह दुनिया में इन गैंडों की जनसंख्या का दो तिहाई आंकड़ा है। असम सरकार की उपलब्धि इस बात से भी पता चलती है कि दुनियाभर में इस प्रजाति के पशुओं की संख्या बढ़कर 3700 हो गई है, जबकि वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक 21वीं सदी की शुरुआत में दुनियाभर में सिर्फ 200 एक सींग वाले गैंडे मौजूद थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लियोनार्डो को उनकी फिल्म 'टाइटैनिक' के लिए खासा पसंद किया जाता है। 25वीं वर्षगांठ के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज की गई है। वैलेंटाइन्स वीक होने के कारण भी प्रशंसक इस खबर से खासा उत्साहित हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    हिमंत बिस्वा सरमा
    असम
    लियोनार्डो डिकैप्रियो
    हॉलीवुड समाचार

    हिमंत बिस्वा सरमा

    असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां, महिलाओं ने किया प्रदर्शन  असम
    असम: बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान; 9 दिनों में 4,000 से ज्यादा मामले, 1,800 गिरफ्तारी असम
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    असम: 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर होगा POCSO का केस असम

    असम

    असम का पहला ट्रांजिट कैंप शुरू, पहले बैच में ठहराए गए 68 'विदेशी' असम पुलिस
    असम: पुलिस ने जब्त कीं 90 किलोग्राम नशीली गोलियां, 40 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत असम पुलिस
    दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी वाराणसी
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद भारत की खबरें

    लियोनार्डो डिकैप्रियो

    'स्क्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो, निर्देशक ने किया इशारा हॉलीवुड समाचार
    कौन हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल और भारत से क्या है रिश्ता? हॉलीवुड समाचार
    लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ डेटिंग पर नीलम गिल ने तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक ग्रैमी अवार्ड्स
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: कार्डी बी ने पहना भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता का इलेक्ट्रिक गाउन, देखें तस्वीरें ग्रैमी अवार्ड्स
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने फिर बढ़ाया भारत का मान, तीसरी बार बने विजेता ग्रैमी अवार्ड्स
    रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द बैटमैन 2' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक हॉलीवुड फिल्में
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023