NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, ये डूबेगा ही- विवेक अग्निहोत्री
    अगली खबर
    जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, ये डूबेगा ही- विवेक अग्निहोत्री
    विवेक अग्निहोत्री ने सलमान-शाहरुख पर कसा तंज

    जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, ये डूबेगा ही- विवेक अग्निहोत्री

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 15, 2022
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में अभिनेता शाहरुख खान को किंग खान और बादशाह की उपाधि दी गई है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।

    सलमान खान को भी इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता है। फैंस उन्हें प्यार से सुल्तान भी कहते हैं।

    अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शाहरुख और सलमान पर तंज कसा है।

    उन्होंने कहा है कि जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, हिंदी सिनेमा गर्त में जाता रहेगा।

    ट्विटर पोस्ट

    विवेक ने बिना नाम लिए दोनों कलाकारों पर साधा निशाना

    फिल्ममेकर विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शाहरुख और सलमान पर निशाना साधा है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, यह डूबता रहेगा। यदि आप लोगों की कहानियों के जरिए इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।'

    हालांकि, निर्देशक विवेक ने खुलकर दोनों अभिनेताओं के नाम का जिक्र नहीं किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए विवेक का ट्विटर पोस्ट

    As long as Bollywood has Kings, Badshahs, Sultans, it will keep sinking. Make it people’s industry with people’s stories, it will lead the global film industry. #FACT https://t.co/msqfrb7gS3

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 14, 2022

    प्रतिक्रिया

    प्रशंसकों ने विवेक के बयान पर जताई नाराजगी

    सोशल मीडिया पर विवेक के इस ट्वीट के बाद शाहरुख और सलमान के फैंस ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। कई लोग विवेक को फ्लॉप एक्टर और असफल निर्देशक बता रहे हैं।

    एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'जब तक आपके जैसे लोग झूठा प्रोपगेंडा चलाकर लोगों को गुमराह करते रहेंगे, तब तक इस देश मे नफरतों का बाजार गर्म रहेगा।'

    एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'आप सिर्फ नफरत बढ़ाओ, इंडस्ट्री खुद ही तबाह हो जाएगी।'

    फिल्म

    विवेक की 'द कश्मीर फाइल्स' ने की ताबड़तोड़ कमाई

    विवेक की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 252 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    इसकी कहानी सच्ची घटना को केंद्र में रखकर बुनी गई है, जिसमें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को फिल्माया गया है।

    अनुपम खेर ने फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया है, जो पेशे से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

    करियर

    विवेक का फिल्मी करियर

    विवेक के करियर की बात करें तो वह ज्वलंद मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'चॉकलेट', 'धन धना धन गोल', 'हेट स्टोरी', 'जिद' और 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' जैसी फिल्में बनाई हैं।

    वह आने वाले दिनों में दर्शकों के बीच 'दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। दर्शकों और समीक्षकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

    इससे पहले उन्होंने 'द ताशकंद फाइल्स' बनाई थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही निर्देशक विवेक को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं। इसके बाद इसी साल उनकी सुरक्षा के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी थी।

    आगामी फिल्में

    शाहरुख और सलमान की आगामी फिल्में

    अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में अभिनय करते हुए देखा गया था। शाहरुख की फिल्म 'पठान' अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

    वह पहली बार राजकुमार हीरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल रिलीज हो रही है।

    सलमान 'मास्टर' की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'नो एंट्री 2' भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। वह 'बजरंगी भाईजान 2' में भी दिखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    विवेक अग्निहोत्री

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    'रॉकेट्री' के बाद आर माधवन की फिल्म 'धोखा' सितंबर में सिनेमाघरों में आएगी आर माधवन
    'मिर्जापुर 3' की तैयारी के लिए कुश्ती सीख रहे हैं अली फजल लेटेस्ट वेब सीरीज
    असल जिंदगी में पार्टनर के लिए इन सितारों ने किए अनोखे काम सेलिब्रिटी गॉसिप
    'धाकड़' पर उंगली उठाने वालों से बोलीं कंगना- हमला ही करना है तो सामने से करो करण जौहर

    शाहरुख खान

    एटली की फिल्म का शूट पूरा कर राजकुमार हिरानी की फिल्म में जुटे शाहरुख मनोरंजन
    200 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ शाहरुख खान का मन्नत? देखिए तस्वीरें ट्विटर

    सलमान खान

    सलमान इसी साल फैंस को देंगे 'कभी ईद कभी दिवाली' का तोहफा, रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर बॉलीवुड समाचार
    'पठान' के लिए शाहरुख समेत बाकी कलाकारों ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण
    ठंडे बस्ते में गई राजकुमार गुप्ता की सलमान अभिनीत फिल्म 'ब्लैक टाइगर' बॉलीवुड समाचार

    विवेक अग्निहोत्री

    मॉब लिंचिंग: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, पूछा- रोकने के लिए क्या किया दिल्ली
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' समेत जनवरी में ये फिल्में आएंगी दर्शकों के बीच अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025