NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राम मंदिर आंदोलन पर फिल्म में नजर आएंगे अरुण गोविल, पहुंचे अयोध्या
    अगली खबर
    राम मंदिर आंदोलन पर फिल्म में नजर आएंगे अरुण गोविल, पहुंचे अयोध्या
    अयोध्या पहुंचे अरुण गोविल

    राम मंदिर आंदोलन पर फिल्म में नजर आएंगे अरुण गोविल, पहुंचे अयोध्या

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 22, 2023
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता अरुण गोविल को लोग 'भगवान' राम के किरदार के लिए जानते हैं।

    रामानंद सागर के 'रामायण' में अरुण ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इसके बाद लोगों के मन में उनकी छवि राम के रूप में ही बस गई।

    अब अरुण राम से जुड़े एक अन्य प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। यह प्रोजेक्ट अयोध्या और राम मंदिर आंदोलन पर आधारित है।

    इसकी शूटिंग के लिए अरुण अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राम लला के दर्शन भी किए।

    फिल्म 

    फिल्म में दिखाई जाएंगे ये घटनाएं

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर आंदोलन पर एक डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। अरुण गोविल इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।

    इसमें मंदिर आंदोलन की प्रमुख घटनाओं को दिखाया जाएगा। इसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस, मंदिर पर सुनवाई, फैसला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा।

    इसकी शूटिंग दिगंबर अखाड़ा, अचारी मंदिर, दशरथ महल जैसी जगहों पर की जाएगी।

    डॉक्यूमेंट्री 

    अमिताभ बच्चन बन सकते हैं सूत्रधार

    इस फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। न ही इसकी रिलीज डेट की कोई सूचना है।

    पिछले साल नवंबर में राम मंदिर आंदोलन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात सामने आई थी।

    अरुण इसी डॉक्यूमेंट्री के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं।

    इस डॉक्यूमेंट्री में अमिताभ बच्चन की आवाज शामिल होने की भी चर्चा है।

    इस डॉक्यूमेंट्री की टीम में प्रसून जोशी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी जैसी हस्तियां शामिल हैं।

    बयान

    अरुण गोविल ने किए राम लला के दर्शन

    अरुण गोविल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। शनिवार को उन्होंने मंदिर के दर्शन किए और मंदिर निर्माण कार्य भी देखा।

    मीडिया से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा कि जहां राम का मंदिर निर्माण हो रहा है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा निकल रही है। उनका मन यहीं रहने का कह रहा है।

    अरुण गोविल ने हिंदू धार्मिक ग्रंथों पर सवाल खड़े करने वालों पर कहा कि वह अपने स्वार्थ में धार्मिक ग्रंथों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, यह ठीक नहीं।

    रामायण

    दूरदर्शन का लोकप्रिय धारावाहिक था 'रामायण'

    रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी।

    इस शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने क्रमश: राम और सीता का किरदार निभाया था। इन दोनों की वही छवि लोगों के मन में बस गई।

    शो में दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आए थे।

    इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोबारा प्रसारित होने पर शो ने TRP के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरुण गोविल
    अयोध्या

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार

    अयोध्या

    राम मंदिर मामलाः आज अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे, कल से विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद शिवसेना समाचार
    राम मंदिर के लिए अध्यादेश पर बोले अमित शाह, कहा- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इंतजार राम मंदिर
    राम जन्मभूमि विवाद: जानिये, 1528 में बाबरी मस्जिद निर्माण से लेकर 2018 तक की पूरी कहानी भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    योगी राज में मूर्तियों की बहार, राज्य में लगेंगे अटलजी समेत चार हस्तियों के स्टैच्यू योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025