NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अरुण गोविल ने राम मंदिर को बताया 'राष्ट्र मंदिर', 'लक्ष्मण' और 'सीता' ने भी जताई खुशी
    अगली खबर
    अरुण गोविल ने राम मंदिर को बताया 'राष्ट्र मंदिर', 'लक्ष्मण' और 'सीता' ने भी जताई खुशी
    राम मंदिर पर बोले 'रामायण' के किरदार

    अरुण गोविल ने राम मंदिर को बताया 'राष्ट्र मंदिर', 'लक्ष्मण' और 'सीता' ने भी जताई खुशी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 17, 2024
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इन दिनों चर्चा में है। 22 जनवरी होने वाले कार्यक्रम में फिल्म और खेल जगत की कई मशहूर हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है।

    दूरदर्शन के टीवी शो 'रामायण' में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी यहां पहुंचेंगे।

    मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी उत्सुकता और खुशी जाहिर की है।

    अरुण गोविल

    राम मंदिर 'राष्ट्र मंदिर' साबित होगा- अरुण

    ANI से बातचीत में अरुण ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर हमारा राष्ट्र मंदिर साबित होगा। यह मंदिर दुनियाभर को एक संदेश देगा और देश की संस्कृति को मजबूत करेगा।

    अरुण ने कहा, "दुनिया इसे एक धरोहर के रूप में देखेगी और यह हमारी आस्था का केंद्र होगा। इससे विश्व को हमारी नैतिकता का पता चलेगा।"

    अरुण ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास था कि मंदिर बनेगा, लेकिन इतना बड़ा कार्यक्रम होगा इसका अंदाजा नहीं था।

    सुनील लहरी

    राम को नकारने वालों पर बोले सुनील लहरी

    'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए जो माहौल बना है, यह बहुत धार्मिक है, सकारात्मक है और यह पूरा विश्व को एक सकारात्मक ऊर्जा देगा।

    राम को नकारने वालों पर सुनील ने कहा, "वो लोग नादान हैं। राम क्या हैं यह जानने के लिए रामायण पढ़नी पड़ेगी। रामायण हमें सिखाती है कि मर्यादा का पालन कैसे करना है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए ऐसी बेवकूफी करते हैं।"

    दीपिका चिखलिया

    'रामायण' के किरदारों को मिलता रहेगा प्यार- दीपिका चिखलिया

    शो में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित हैं।

    उन्होंने शो में अपने किरदारों पर बात की। दीपिका ने कहा, "हमारी छवि लोगों के मन में बसी हुई है। लोग सालों से इसके लिए हमें प्यार देते रहे हैं। मुझे लगता है कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी हमें यह प्यार मिलता रहेगा, इसमें कोई कमी नहीं आने वाली है।"

    गाना 

    फिर साथ दिखेंगे तीनों कलाकार

    अरुण, सुनील और दीपिका एक बार फिर से पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। तीनों 'हमारे राम आएंगे' में नजर आएंगे। यह गाना 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

    इस गाने की शूटिंग के लिए ही तीनों कलाकार अयोध्या पहुंचे थे। इस गाने को सोनू निगम ने गाया है।

    गाने में रामायण की कहानियां दिखाई जाएंगी। अयोध्या में हनुमान गढ़ी, लता मंगेशकर चौक, सरयु घाट जैसी जगहों पर यह गाना फिल्माया गया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इसकी लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब यह प्रसारित होता था, तो सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। 2020 में इसे दोबारा प्रसारित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरुण गोविल
    राम मंदिर
    अयोध्या

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट

    अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार

    राम मंदिर

    सोनिया गांधी के अयोध्या जाने को लेकर अटकलें, कांग्रेस ने नहीं लिया अभी कोई फैसला सोनिया गांधी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को पहुंचेंगे अयोध्या, ऐसी हैं तैयारियां नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या दौरा आज, नए हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, दलित के घर चाय पी नरेंद्र मोदी

    अयोध्या

    अयोध्या में फिर बना विश्व रिकॉर्ड, 22 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाई राम की नगरी दिवाली
    राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई, तैयार की मजबूत सुरक्षा योजना राम मंदिर
    अयोध्या के राम मंदिर के लिए थाईलैंड से आएगी मिट्टी, पहले भेजा था नदियों का पानी थाईलैंड
    राम मंदिर: RSS ने उठाया प्रचार का बीड़ा, 10 करोड़ लोगों तक पहुंचाएगा 'राम का संदेश' राम मंदिर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025