Page Loader
अरुण गोविल रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर बोले- उनके अंदर संस्कार है
अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की तारीफ की (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@siyaramkijai)

अरुण गोविल रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर बोले- उनके अंदर संस्कार है

Mar 12, 2024
11:31 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में है। 'आदिपुरुष' से मिली निराशा के बाद लोगों की नजरें इस फिल्म पर है। फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभाने वाले हैं, जिसके लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। अब रामानंद सागर के प्रतिष्ठित टीवी शो 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अरुण गोविल ने रणबीर के भगवान राम बनने पर प्रतिक्रिया दी।

बयान

अरुण ने रणबीर की तारीफ में पढ़े कसीदे कपूर की तारीफ की

अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "फिल्म के किरदार हिट होंगे या नहीं वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जहां तक रणबीर की बात है तो वह एक अच्छे और मेहनती अभिनेता हैं। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। हां, मैं जितना रणबीर को जानता हूं, वह बहुत संस्कारी बच्चे हैं। वह ईमानदारी अभिनेता है और उनके अंदर संस्कार, संस्कृति है। मुझे लगता है वह ये किरदार अच्छे से निभाएंगे।"

रामायण

'रामायण' में ये सितारे भी निभाएंगे अहम किरदार 

'रामायण' में भगवान राम बने रणबीर की जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है, जो माता सीता का किरदार निभाएंगी। साउथ के सितारे यश रावण बनेंगे तो विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति से संपर्क किया गया है। उधर, कैकई के किरदार के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है और सनी देओल भगवान हनुमान बने नजर आ सकते हैं। इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म से जुड़ गई हैं, जो शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी।