Page Loader
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की कमाई की रफ्तार धीमी, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
'आर्टिकल 370' ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये (तस्वीर: एक्स/@yamigautam)

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की कमाई की रफ्तार धीमी, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Feb 29, 2024
09:34 am

क्या है खबर?

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की फिल्म 'क्रैक' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। शुरुआत से इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। हालांकि, वीकेंड पर शानदार कारोबार करने के बाद अब हर गुजरते दिन के साथ 'आर्टिकल 370' की कमाई घटती जा रही है। अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस

'आर्टिकल 370' ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के छठे दिन 3.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.55 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में भी 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। महज 6 दिन में इस फिल्म ने 44.60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'आर्टिकल 370' का सामना 'क्रैक', 'फाइटर' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से है।

आर्टिकल 370

OTT पर कहां रिलीज होगी फिल्म?

'आर्टिकल 370' के निर्देशन की कमान आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है और फिल्म का निर्माण यामी के पति और निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों से रूबरू कराती है। फिल्म में यामी के अलावा प्रियामणि, स्कंद ठाकुर, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और किरण करमरकर जैसे दिग्गज सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद 'आर्टिकल 370' का प्रीमियर जियो सिनेमा पर होगा।