Page Loader
बॉक्स ऑफिस: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की कमाई जारी, जानें पांचवें दिन का कारोबार 
'आर्टिकल 370' ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये (तस्वीर: एक्स/@yamigautam)

बॉक्स ऑफिस: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की कमाई जारी, जानें पांचवें दिन का कारोबार 

Feb 28, 2024
10:02 am

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसमें यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हो रही है। शायद यही वजह है कि 'आर्टिकल 370' का देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी खूब डंका बज रहा है। अब फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस

'आर्टिकल 370' ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के पांचवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.40 करोड़ रुपये हो गया है। 'आर्टिकल 370' ने टिकट खिड़की पर 5.9 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने दूसरे दिन 7.4 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 9.6 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन यह फिल्म 3.25 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही।

आर्टिकल 370

इन सितारों से सजी है 'आर्टिकल 370'

'आर्टिकल 370' को देश ही नहीं, दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 35 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों से रूबरू कराती है। इसमें अरुण गोविल, प्रियामणि, किरण कारमकर सहित कईं कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण यामी के पति और निर्देशन आदित्य धर ने किया है।