NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अरशद वारसी ने फिल्मों में फूंकी जान, इन किरदारों को बनाया यादगार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: अरशद वारसी ने फिल्मों में फूंकी जान, इन किरदारों को बनाया यादगार
    अरशद वारसी के बेहतरीन किरदार

    जन्मदिन विशेष: अरशद वारसी ने फिल्मों में फूंकी जान, इन किरदारों को बनाया यादगार

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 19, 2023
    08:18 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार अरशद वारसी 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज वह अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1968 में मुंबई में जन्मे अरशद ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं।

    उन्होंने 1996 में अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    एक नजर उनके उन शानदार किरदाराें पर, जिनमें उनके अभिनय के अलग-अलग रंग देखने को मिले।

    #1

    'मुन्ना भाई MBBS' का सर्किट

    जब भी अरशद के करियर की शानदार भूमिकाओं की बात होती है तो सर्किट का नाम सबसे पहले जहन में आता है। यह किरदार उन्होंने फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' में निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।

    इसमें संजय दत्त ने मुन्ना भाई का किरदार निभाया था और अरशद ने सर्किट बने संजय के एक दोस्त की भूमिका निभाई थी। दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #2

    'जॉली LLB' का जॉली

    अरशद का किरदार जॉली भी सुपर-डुपरहिट हुआ। उन्होंने यह भूमिका सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली LLB' में निभाई और एक बार फिर दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी वाहवाही बटोरी। उनके किरदार का पूरा नाम जगदीश त्यागी थी, जिसे सब जॉली कहकर बुलाते हैं।

    फिल्म में अरशद वकील बने थे और इसकी पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है।

    अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #3

    'गोलमाल' का माधव

    फिल्म 'गोलमाल' तो आपने देखी ही होगी और इसकी तारीफ भी की होगी। यह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी। 2006 में यह कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई थी।

    इसके अब तक 4 भाग दर्शकों के बीच आ चुके हैं और चारों हिट रहे हैं। यह एक हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसमें अरशद ने माधव सिंह घई नाम का किरदार निभाया और अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया।

    यह फिल्म अमजेन प्राइम वीडियो पर है।

    #4

    'धमाल' का आदित्य

    यह फिल्म इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी थी और इसमें अरशद ने आदित्य उर्फ आदि का किरदार निभाया था और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से एक बार फिर दर्शकाें को अपना मुरीद बना दिया था।

    'धमाल' 4 दोस्तों की कहानी है, जो जल्दी अमीर होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसमें अरशद के साथ संजय दत्त, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

    यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #5

    'इश्किया' का बब्बन

    अगर आपने अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी 'इश्किया' देखी होगी तो इसमें अरशद का किरदार आपको यकीनन याद होगा।

    फिल्म में उन्होंने रज्जक हुसैन उर्फ बब्बन नाम के शख्स का किरदार निभाया था और अपने अभिनय से दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया था। इसमें अरशद अपराधी बने थे।

    फिल्म में विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी।

    इसे आप जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अपनी पहली फिल्म के बाद अरशद 3 साल बेरोजगार रहे और काम की तलाश में भटकते रहे। इस मुश्किल घड़ी में अरशद का साथ उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने दिया था। अरशद ने बताया था कि उनका घर पत्नी की सैलरी से ही चलता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरशद वारसी
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अरशद वारसी

    'सर्किट' ने किया कंफर्म, इस साल फ्लोर पर आएगी 'मुन्नाभाई 3', ये होगी स्टारकास्ट बॉलीवुड समाचार
    एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ है 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, 19 साल बाद साथ दिखे अनिल-माधुरी बॉलीवुड समाचार
    संजय ने किया कंफर्म, 'मुन्ना भाई MBBS' का बनेगा तीसरा पार्ट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    फिर साथ दिखेगी मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: पहले दिन सामंथा की 'शाकुंतलम' को मिली अच्छी शुरुआत, 'भोला' के सामने 'दसरा' फेल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    करण जौहर के 'बेरोजगार' कहने पर भड़कीं कंगना, कहा- चाचा चौधरी फालतू बातों के लिए धन्यवाद  कंगना रनौत
    अयान मुखर्जी 'वॉर 2' के साथ बनेंगे यशराज फिल्म्स के दूसरे सबसे महंगे निर्देशक अयान मुखर्जी
    'स्त्री 2' का मजेदार टीजर आया सामने, पंकज त्रिपाठी ने बताया कब आएगी फिल्म राजकुमार राव

    जन्मदिन विशेष

    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद शशि कपूर
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान तनुश्री दत्ता
    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज अलका याग्निक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025