Loading...
सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' पर तिरंगे के अपमान का आरोप, शो रोकने की उठी मांग
'ऑपरेशन सफेद सागर' के एक दृश्य पर विवाद

सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' पर तिरंगे के अपमान का आरोप, शो रोकने की उठी मांग

Aug 12, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' इस वक्त काफी चर्चा में है। 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित ये सीरीज भारतीय वायुसेना के उन बहादुर अधिकारियों को सामने लाती है, जिन्होंने युद्ध के दौरान भारतीय सेना के साथ मिलकर काम किया था। हालांकि अब सीरीज अपने एक दृश्य को लेकर विवादों में घिर गई है। भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वेंबू शंकर, SC ने आरोप लगाया कि सीरीज में तिरंगे का अपमान हुआ है।

आपत्ति

सीरीज में ताबूत पर तिरंगा लपेटने को लेकर आपत्ति

पूर्व अधिकारी ने अपने इंस्टाग्राम पर उस दृश्य की तस्वीर साझा की, जिससे उन्हें आपत्ति है।

तस्वीर में अभिनेता सिद्धार्थ द्वारा निभाए गए स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के शहीद होने के बाद उनके ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते दिखाया गया है।

उन्होंने 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' का हवाला देते हुए कहा कि ताबूत पर राष्ट्रीय ध्वज सही तरीके से लपेटा नहीं गया है। केसरिया रंग सिर की तरफ होना चाहिए था, लकिन इसमें हरा रंग ऊपर है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

मांग

सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने और माफी की मांग की

पूर्व अधिकारी ने हैरानी जताई कि सर्विस हेडक्वार्टर और सैन्य सलाहकारों का इस गलती पर ध्यान नहीं गया।

उन्होंने इस गलती को डिजिटल तरीके से ठीक करने की बात कही। साथ ही, कहा कि जब तक सुधार नहीं होता, स्ट्रीमिंग को रोक देना चाहिए। इसके अलावा माफी की मांग भी की।

बता दें, 'ऑपरेशन सफेद सागर' का निर्देशन ओनी सेन ने किया है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, बरुण सोबती, मिहिर आहूजा और दीया मिर्जा समेत कई कलाकार मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT