Page Loader
अर्जुन कपूर ने दादी निर्मल कपूर को किया याद, साझा किया भावुक कर देना वाला वीडियो 
अर्जुन कपूर ने दादी निर्मल कपूर को किया याद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने दादी निर्मल कपूर को किया याद, साझा किया भावुक कर देना वाला वीडियो 

May 08, 2025
03:23 pm

क्या है खबर?

अर्जुन कपूर की दादी निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा है। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अब अर्जुन ने दादी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी दादी के कुछ वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। अर्जुन ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

पोस्ट

अर्जुन ने लिखी ये बात 

अर्जुन ने लिखा, 'मैं अपने दादा-दादी के आसपास पला-बढ़ा हूं और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। पिछले शुक्रवार को अस्पताल में मैंने अपनी दादी को अलविदा कहा। ऐसा लगा जैसे मेरे बचपन और मेरी जिंदगी का एक हिस्सा उनके साथ चला गया। जिंदगी हमें चाहे जितने भी उतार-चढ़ाव दिखाएं, हमारे दादा-दादी हमें बस प्यार ही देते हैं और मुस्कुराने की वजह बनते हैं। समाने आए वीडियो में अर्जुन अपनी दादी से बात करते नजर आ रहे हैं।

बयान

...लेकिन अब वो नहीं रहेंगी- अर्जुन

अर्जुन ने आगे लिखा, 'उम्र बहुत निर्दयी है, जो एक समय के बाद हमें तकलीफों से जकड़ लेती है, लेकिन दादी मेरे लिए हमेशा एक जैसी रहीं- हमें खाना खिलाना, हमारी फिक्र करना, हर वक्त हमारे लिए मौजूद रहना, लेकिन अब वो नहीं रहेंगी। मुझे लगता है कि उनके चारों बच्चों और हम सब पोते-पोतियों के जरिए उनकी विरासत जिंदा रहेगी। उनकी याद आएगी। अर्जुन ने बताया कि उन्हें दादी अर्जन नाम से पुकारती थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो और तस्वीरें