LOADING...
'मेरे हस्बैंड की बीवी' का नया गाना 'सांवरिया जी' जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

'मेरे हस्बैंड की बीवी' का नया गाना 'सांवरिया जी' जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

Feb 18, 2025
02:11 pm

क्या है खबर?

जब से मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का ऐलान हुआ है, प्रशंसक का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस फिल्म का दर्शक काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी नजर आएगी। अब निर्माताओं ने 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का नया गाना 'सांवरिया जी' जारी कर दिया है।

रिलीज 

21 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

'सांवरिया जी' गाने को सोहेल सेन और वर्षा सिंह धनोआ ने मिलकर गाया है। फिल्म के निर्देशन मुदस्सर ने इस गाने के बोल लिखे हैं। 'मेरे हसबैंड की बीवी' को 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं। हर्ष गुजराल इस फिल्म में अजुर्न के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट