Loading...
शूटिंग से लौटते वक्त अर्जुन बिजलानी के साथ हुआ हादसा, कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे
अर्जुन बिजलानी हादसे में बाल-बाल बचे

शूटिंग से लौटते वक्त अर्जुन बिजलानी के साथ हुआ हादसा, कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Aug 21, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट से लौटते समय उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ तो अभिनेता और कुछ अन्य लोगों उसी कार में सवार थे। सौभाग्य से, सब बाल-बाल बच गए। इस खबर के आते ही अर्जुन के फैंस ने राहत की सांस ली, जो हादसे की खबर मिलने से परेशान थे।

हादसा

शूटिंग से वापस लौटे रहे थे अर्जुन

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन 20 अगस्त को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जा रहे एक इंडियन गेम शो के सेट पर पहुंचे थे।

उनकी यह उपस्थिति आगामी सीरीज 'चुंबक' के प्रमोशन से जुड़ी थी, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

रिपोर्ट में बताया गया कि शूटिंग से लौटते वक्त अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि, हादसे में अभिनेता सुरक्षित हैं और उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी सही-सलामत हैं।

शो

'चुंबक' सीरीज के बारे में जानिए

अर्जुन अभिनीत 'चुंबक' एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी एक कॉलोनी में पड़ोसियों के रूप में रहने वाले 5 अनोखे परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीपा धर, सुमीत राघवन, अनंत वी जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार भी हैं।

इसका प्रीमियर 28 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

ADVERTISEMENT