Page Loader
राम चरण अपनी अगली फिल्म के लिए मिलाएंगे राजकुमार हिरानी के साथ हाथ
राम चरण ने मिलाया राजकुमार हिरानी के साथ हाथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alwaysramcharan)

राम चरण अपनी अगली फिल्म के लिए मिलाएंगे राजकुमार हिरानी के साथ हाथ

Oct 05, 2023
07:00 pm

क्या है खबर?

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब खबर है कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ हाथ मिला सकते हैं। दरअसल, हाल ही में राम चरण काम से संबंधित यात्रा के लिए मुंबई आए थे, जहां उन्होंने हिरानी से मुलाकात की। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मुलाकात

मुबंई में हुई मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में 'RRR' अभिनेता राम चरण और हिरानी के बीच फिल्म की कहानी पर बातचीत हुई। मुंबई यात्रा के दौरान राम चरण ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी, जो बहुत वायरल हुई। इसके अलावा राम चरण ने दादर के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थीं।

चाहत

पहले भी मिल चुके हैं दोनों दिग्गज

राम चरण पहले भी कई बार बता चुके हैं कि वह हिरानी के साथ काम करना चाहते हैं और दोनों की पिछले साल भी मुंबई में मुलाकात हुई थी। ऐसे में चर्चा है कि हिरानी और राम चरण अगली फिल्म में साथ काम करेंगे। फिलहाल, हिरानी अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के निर्माण में लगे हुए हैं, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं।