Page Loader
अनुष्का शर्मा ने जताया प्रशंसकों का आभार, साझा की तस्वीर
अनुष्का शर्मा ने जताया प्रशंसकों का आभार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने जताया प्रशंसकों का आभार, साझा की तस्वीर

May 02, 2025
12:11 pm

क्या है खबर?

अनुष्का शर्मा काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री ने 1 मई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया और दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अब अनुष्का ने फैंस का आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ अनुष्का ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनके जन्मदिन को खास बनाया।

तस्वीर

इन सितारों ने दी बधाई

अनुष्का ने लिखा, 'जन्मदिन के प्यार के लिए धन्यवाद।' तस्वीर में वह हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वह खिलखिलाती हुई मुस्कुरा रही हैं। उनके आस-पास कई फूल दिख रहे हैं। अनुष्का के इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है।।राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो।' नेहा धूपिया लिखती हैं, 'हमेशा खुश रहो।' जोया अख्तर, सामंथा रुथ प्रभु और दीया मिर्जा ने भी अनुष्का को बधाई दी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर