NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का शर्मा अब साल में सिर्फ 1 फिल्म करेंगी, बोलीं- बेटी से बढ़कर कुछ नहीं
    अगली खबर
    अनुष्का शर्मा अब साल में सिर्फ 1 फिल्म करेंगी, बोलीं- बेटी से बढ़कर कुछ नहीं
    वामिका के आने के बाद अनुष्का शर्मा की जिंदगी में हुए बदलाव

    अनुष्का शर्मा अब साल में सिर्फ 1 फिल्म करेंगी, बोलीं- बेटी से बढ़कर कुछ नहीं

    लेखन पलक
    Jan 10, 2024
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    अनुष्का शर्मा आए दिन किसी न किेसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

    हालांकि, मां बनने के बाद से वह अपनी बेटी की देखभाल में व्यस्त हो गई हैं।

    अभिनेत्री ने फिल्मों में आना कम कर दिया है। वह अपना पूरा वक्त बेटी वामिका को दे रही हैं। इतना ही नहीं खबरें हैं कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

    ऐसे में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा किया कि काम और मातृत्व में उनकी प्राथमिकता क्या है?

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का के लिए वामिका सबसे पहले 

    बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में अनुष्का ने अपने जीवन की प्राथमिकताओं में आए बदलावों पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मानसिकता में बदलाव हुआ है और वह अब किसी भी और चीज से पहले अपनी बेटी वामिका की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं।

    अनुष्का ने बताया की उनकी बेटी वामिका के जीवन में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अभिनेत्री ने साल में एक फिल्म करके वामिका को ज्यादा समय देने का निर्णय लिया है।

    परिवार

    पारिवारिक समय बहुत जरूरी 

    अनुष्का ने इस इंटरव्यू में पारिवारिक समय के महत्व पर भी जोर दिया। अभिनेत्री ने बताया कि परिवार के साथ समय बिताना उनके लिए बहुत जरूरी है।

    इतना ही नहीं उन्होंने वामिका के जीवन में विराट को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया। अनुष्का के मुताबिक उन्होंने खुद को एक अभिनेत्री, मशहूर व्यक्ति, मां या पत्नी के रूप में साबित करने के बजाय अपनी मन की खुशी पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

    साहस

    मातृत्व ने दिया अनुष्का को नया साहस

    अभिनेत्री ने अपने अंदर आए नए साहस के लिए मातृत्व को श्रेय दिया। अनुष्का ने खुलासा किया कि वह अपनी बेटी के लिए आसानी से निर्णय इसलिए ले पाती हैं, क्योंकि उनके अंदर मां बनने के बाद बहादुरी आई है।

    अनुष्का ने कहा कि मां बनने के बाद निर्णय लेने की उनकी क्षमता काफी बढ़ गई है। अभिनेत्री के मुताबिक उनका लक्ष्य अपने अभिनय करियर और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना है।

    फिल्में

    अनुष्का की फिल्में 

    अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'कला' में एक छोटी सी भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने देविका की भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह साल 2020 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म फ्लॉप रही थी।

    अभिनेत्री अगली बार फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है और अभिनेत्री इसमें उनका ही किरदार निभाएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

    जानकारी

    न्यूजबइट्स प्लस

    अनुष्का ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में विराट से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2021 में उनके घर बेटी वामिका का जन्म हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुष्का शर्मा
    विराट कोहली
    वामिका
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा के कारण लगा ट्रैफिक जाम, व्यस्त सड़क पर ब्रैंड प्रमोशन के लिए हुईं ट्रोल बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा को टैक्स से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई फटकार बॉम्बे हाई कोर्ट
    अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग की पूरी बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी, शेयर की तस्वीर तृप्ति डिमरी

    विराट कोहली

    BCCI जल्द ही विराट कोहली के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके भविष्य पर चर्चा करेगा- रिपोर्ट  BCCI
    विराट कोहली हैं दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक टेस्ट औसत वाले एशियाई बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    SENA देशों में कैसा है भारतीय बल्लेबाजों का टेस्ट औसत, यहां जानिए पूरे आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    सिकंदर रजा ने हासिल की टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि, तोड़ सकते हैं कोहली का रिकॉर्ड सिकंदर रजा

    वामिका

    अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका' विराट कोहली
    2022 तक फिल्म सेट पर वापस नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका की करेंगी देखभाल विराट कोहली
    अनुष्का प्रेग्नेंसी में पहने कपड़ों की करेंगी नीलामी, मैटरनिटी स्वास्थ्य को देंगी बढ़ावा विराट कोहली
    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम? विराट कोहली

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' को परिणाम जानते हुए किया सिनेमाघरों में रिलीज, बोले- करना था प्रयोग मनोज बाजपेयी
    अजय देवगन लेकर आएंगे एक और सीक्वल, हुआ 'रेड 2' की रिलीज तारीख का ऐलान अजय देवगन
    सुरेश ओबेरॉय ने की बेटे विवेक ओबेरॉय की तारीफ, कहा- कोई नहीं निभा सकता उनके किरदार विवेक ओबेरॉय
    #NewsBytesExplainer: क्या होती है शूटिंग के दौरान बूम माइक की भूमिका? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025