
ये हैं अनुष्का शर्मा की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहले नंबर पर कौन?
क्या है खबर?
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। बतौर मॉडल अपना करियर शुरू करने के बाद अनुष्का ने फिल्मी दुनिया में भी बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आइए अनुष्का के जन्मदिन पर उनकी 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में जानें।
#1
'PK'
अनुष्का के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म 'PK' है, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। यह फिल्म 19 दिसंबर, 2014 को रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
85 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'PK' ने बॉक्स ऑफिस पर 792 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इस साइंस-फिक्शन कॉमेडी-ड्रामा में अनुष्का ने पत्रकार जग्गू का किरदार निभाया और उनके अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी।
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
#2
'सुल्तान'
अनुष्का की फिल्म 'सुल्तान' ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का के साथ सलमान खान नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
इस स्पोर्ट्स ड्रामा में अनुष्का ने पहलवान आरफा का किरदार अदा किया था।
'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर 607.84 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इसका बजट 80 करोड़ रुपये था।
फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3
'संजू'
इस सूची में तीसरा नाम फिल्म 'संजू' का है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
रणबीर कपूर और परेश रावल की इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी थे। इसमें अनुष्का ने एक छोटा, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया। फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था।
टिकट खिड़की पर 'संजू' 588.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी, वहीं फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था।
यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
#4
'ऐ दिल है मुश्किल'
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने अभिनय किया था।
यह फिल्म 28 अक्टूबर, 2018 को दर्शकों के बीच आई थी और तीनों की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था।
केवल 70 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240.72 करोड़ रुपये जुटाए थे।
इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#5
'जब तक है जान'
साल 2012 में आई फिल्म 'जब तक है जान' का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें अनुष्का के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी।
इस रोमांटिक ड्रामा में अनुष्का ने अकिरा का किरदार निभाया, जो एक बिंदास और महत्वाकांक्षी लड़की थी।
50 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'जब तक है जान' ने बॉक्स ऑफिस पर 235.70 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।