NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अनुष्का और विराट की अपनी नन्हीं परी को दिया ये नाम?
    क्या अनुष्का और विराट की अपनी नन्हीं परी को दिया ये नाम?
    मनोरंजन

    क्या अनुष्का और विराट की अपनी नन्हीं परी को दिया ये नाम?

    लेखन भावना साहनी
    January 12, 2021 | 01:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या अनुष्का और विराट की अपनी नन्हीं परी को दिया ये नाम?

    बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। सोमवार को अनुष्का ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। यह खुशखबरी विराट ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए अपने सभी चाहने वालों को दी है। जिसके बाद से मशहूर हस्तियों का बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है। अब दोनों की बेटी का नाम भी सामने आ गया है।

    विराट-अनुष्का ने बेटी को दिया 'अनवी' नाम

    विराट ने जबसे अपने घर आई नन्हीं परी की जानकारी दी है, तभी से फैंस सहित बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां अनुष्का और विराट को बधाई दे रही हैं। इसी के साथ फैंस इन्हें बेटी का नाम भी सजेस्ट करने लगे हैं। अब पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम 'अनवी' रखा है। यह नाम उन्होंने दोनों ने नामों को मिलाकर (अनुष्का का 'अन' और विराट का 'वी') है।

    देखिए विराट का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by virat.kohli on January 12, 2021 at 1:12 pm IST

    जानिए क्या है 'अनवी' का अर्थ

    गौरतलब है कि 'अनवी' का अर्थ होता है अंधकार मिटाने वाला। जबकि सनातन धर्म में माता लक्ष्मी भी को 'अनवी' नाम से पुकारा जाता है। वहीं, दूसरी ओर देश के अन्य कुछ इलाकों की बात करें तो कई जगहों पर 'अनवी' का मतलब जंगल की देवी भी कहा जाता है। हालांकि, विराट कोहली या अनुष्का शर्मा ने आधिकारिक तौर पर अपनी बेटी के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया है।

    विराट के भाई ने दिखाई बच्ची की झलक

    बता दें कि सोमवार को विराट के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने विराट और अनुष्का की बेटी की एक झलक भी दिखाई है। इस पोस्ट में बच्ची का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन विकास ने इसमें बच्ची के छोटे-छोटे पैर दिखाए हैं। जो एक सफेद कपड़े में लिपटे हुए हैं। विकास ने परिवार में बेटी का स्वागत करते हुए लिखा, 'बेहद खुशी... हमारे घर नन्हीं परी आई है।'

    देखिए बच्ची की झलक

    Instagram post

    A post shared by vk0681 on January 12, 2021 at 1:12 pm IST

    2017 में हुई थी विराट-अनुष्का की शादी

    विराट और अनुष्का को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता था। दोनों 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस दौरान दोनों की ओर से केवल परिवार के सदस्यों को ही शामिल किया गया था। इसके बाद विराट ने अगस्त, 2020 में बताया था कि जनवरी, 2021 में दो से तीन होने वाले हैं। उन्होंने अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली

    माता-पिता बने विराट और अनुष्का, अभिनेत्री ने बच्ची को दिया जन्म क्रिकेट समाचार
    इन क्रिकेट खिलाड़ियों के मुंबई में हैं करोड़ों रुपये के आलीशान घर रोहित शर्मा
    ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने भी तोड़े थे कोरोना प्रोटोकॉल क्रिकेट समाचार
    दूसरे टेस्ट में जडेजा ने हासिल की उपलब्धि, धोनी और कोहली के क्लब में हुए शामिल क्रिकेट समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करण सिंह ग्रोवर मिले कोरोना पॉजिटिव, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन मनोरंजन
    'KGF चैप्टर 2' के टीजर ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय प्रोमो को मिले इतने व्यूज यूट्यूब
    जाह्नवी कपूर की 'गुड लक जेरी' का ऐलान, फर्स्ट लुक हुआ वायरल मनोरंजन
    बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे इरफान खान के बेटे बाबिल, ग्रेजुएशन के बाद देखेंगे ऑफर्स मनोरंजन

    मनोरंजन

    आजकल क्या कर रहे हैं 'इंडियन आइडल' के ये मशहूर प्रतिभागी? इंडियन आइडल
    कटरीना कैफ को लेकर फिल्म बनाएंगे 'अंधाधुन' के डायरेक्टर, विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार
    सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस बॉलीवुड समाचार
    सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद बॉलीवुड समाचार

    अनुष्का शर्मा

    बॉलीवुड कलाकार सौरभ शुक्ला द्वारा निभाए गए पांच बेहतरीन किरदार आमिर खान
    अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक, 2020 में इन सितारों ने सुनाई प्रेग्नेंसी की खबर विराट कोहली
    सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने 2020 के हॉटेस्ट शाकाहारी, PETA ने दिया सम्मान बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का-कोहली को मिली इंस्टाग्राम पर दुनिया के टॉप 25 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह विराट कोहली
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023