Loading...
'खोसला का घोसला 2' को मिली नई रिलीज तारीख, करना होगा अगले साल तक का इंतजार
'खोसला का घोसला 2' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

'खोसला का घोसला 2' को मिली नई रिलीज तारीख, करना होगा अगले साल तक का इंतजार

Oct 14, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

अनुपम खेर की फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना होगा। पहले इसे 28 अगस्त, 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब निर्माताओं ने एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए इसकी नई रिलीज तारीख से पर्दा उठाया है। यही नहीं, निर्माताओं ने फिल्म का एक नया और मजेदार पोस्टर भी जारी किया है। यह 2006 में आई 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन प्रशांत भागिया और प्रिया मिश्रा ने किया है।

पोस्ट

इस दिन सिनेमाघरों में आएगा खोसला परिवार

निर्माताओं ने 'खोसला का घोसला 2' का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें अनुपम, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, तारा शर्मा और परवीन डबास जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

वहीं, नए चेहरे के रूप में रवि किशन इस सीक्वल का हिस्सा बन गए हैं।

कैप्शन दिया गया, 'सौदा पक्का। खोसला परिवार सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार है।' इसमें बताया गया है कि फिल्म अब 5 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT