Page Loader
अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें 
अनुपम खेर ने किरण खेर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@AnupamPKher)

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें 

Jun 14, 2023
11:00 am

क्या है खबर?

दिग्गज अदाकारा किरण खेर बुधवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से अपने अभिनयर करियर की शुरुआत की थी। किरण ने भारतीय सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'देवदास', 'हम तुम', 'वीर जारा' और 'मैं हूं ना' शामिल हैं। अब जन्मदिन के खास मौके पर किरण के पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

पोस्ट

आपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ी है- अनुपम 

अनुपम ने किरण संग अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो किरण। ईश्वर आपको लंबा, सुखी, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। मैं आपको करीब 50 साल से जानता हूं। मैंने आपको पहली बार 1974 में चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग में देखा था। आप पंजाब विश्वविद्यालय की बेहतरीन छात्रा थीं। पढ़ाई में मेधावी, नेशनल बैडमिंटन प्लेयर और स्थापित थिएटर अभिनेत्री। आपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ी हैं और हमेशा विजेता बनकर उभरी।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें