Page Loader
अनुपम खेर ने की रजनीकांत की तारीफ, साझा किया वीडियो 
अनुपम खेर ने की रजनीकांत की तारीफ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anupampkher)

अनुपम खेर ने की रजनीकांत की तारीफ, साझा किया वीडियो 

Jun 11, 2024
12:45 pm

क्या है खबर?

अनुपम खेर ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम और रजनीकांत का यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का है। वीडियो में अनुपम को रजनीकांत की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "एकमात्र, मिस्टर रजनीकांत कंठ। एकमात्र...एकमात्र। मानव जाति के लिए भगवान का उपहार, वाह।" इसके बाद रजनीकांत हंसते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

आगामी फिल्में

ये हैं रजनीकांत और अनुपम की आगामी फिल्में

रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म 'लाल सलाम' में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब दर्शक सुपरस्टार की आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसका नाम 'वेट्टैयन' है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उधर, अनुपम अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 2002 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' के बाद यह उनके निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म है।