LOADING...
टाइम्स स्क्वायर पर दिखी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की झलक, अनुपम खेर ने जताई खुशी
टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की झलक (तस्वीर: एक्स/@AnupamPKher)

टाइम्स स्क्वायर पर दिखी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की झलक, अनुपम खेर ने जताई खुशी

Jun 19, 2025
11:32 am

क्या है खबर?

अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आएंगे, जिसका दर्शक पिछले लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। साल 2002 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' के बाद यह अनुपम के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। हाल ही में न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर के विशाल बिलबोर्ड पर फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की झलक दिखाई गई है।

तन्वी दे ग्रेट

कुछ भी हो सकता है- अनुपम

अनुपम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टाइम्स स्क्वायर पर 'तन्वी द ग्रेट' का पोस्टर दिख रहा है, जिसे देख फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी खुशी से झूमती दिख रही हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ भी हो सकता है।' शुभांगी और अनुपम के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नासिर, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी और करण टैकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो